फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच टूटी चप्पल सही कर रहीं अक्षय कुमार की पत्नी, देखें ट्विंकल खन्ना का मजेदार वीडियो

Sat, 04 Apr 2020 12:06 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय- ट्विंकल और टूटी चप्पल - फोटो : सोशल मीडिया
देश में लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में अब सितारे हर छोटी- बड़ी चीज को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर कर रही है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी व लेखिका ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
twinkle khanna and akshay kumar - फोटो : Social Media
दरअसल ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो बाकी सितारों द्वारा साझा हो रहे वीडियोज से काफी अलग है। इस वीडियो में ट्विंकल खन्ना  अपना चश्मा और एक चप्पल सुधारती दिख रही हैं। इस मजेदार वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं और फनी कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
twinkle khanna
वैसे बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि उनका पैर टूट गया है। ट्विंकल ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वो अस्पताल से वापस घर आ रही थीं। वीडियो में दिख रहा था कि कार अक्षय कुमार चला रहे हैं। वहीं वीडियो में ट्विंकल मुंबई की खाली सड़कों का भी जिक्र करते दिख रही थीं।

4 of 5
twinkle khanna, akshay kumar - फोटो : social media
गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड की 25 करोड़ रुपये के साथ सहायता की थी। अक्षय कुमार की इस बड़ी मदद पर आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सितारों ने भी तारीफ की थी। वहीं ट्विंकल खन्ना ने भी पति की तारीफ में एक पोस्ट किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बात कोरोना वायरस के कहर की करें तो अभी तक देश में इसके कुल 2902 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही अभी तक कोविड 19 से देश में 68 लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। वहीं राहत की बात है कि अभी तक कुल 183 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। गौरतलब है कि पूरी दुनिया में अभी तक कोरोना के 1,117,860 मामले सामने आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें