सिनेमा में सियासत तो खूब होती है लेकिन बात फिल्म बनाने की, पैसे कमाने की हो तो फिर सियासत का यहां कोई मोल नहीं रह जाता। इसे उदाहरण से समझना हो तो वह है फिल्म निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप के सोशल मीडिया पेज पर दिखा फिल्म बमफाड़ का पोस्टर। वैसे इस पोस्टर के सामने आने के बाद से जी5 से ज्यादा हलचल यशराज फिल्म्स में दिख रही है। फिल्म की हीरोइन शालिनी पांडे का हिंदी में डेब्यू फिल्म जयेशभाई जोरदार से होना था, लेकिन ये फिल्म कब, कहां और कैसे सामने आ गई, किसी को कुछ नहीं पता।