रणवीर सिंह-विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट पर विद्या बालन का रिएक्शन काफी वायरल हुआ था। अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें रणवीर के बोल्ड फोटोज से कोई परेशान नहीं है। विद्या के इस बयान का जिक्र भी ट्विंकल ने अपने लेख में किया है। इसके अलावा, ट्विंकल खन्ना ने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा कि अभिनेता की तस्वीरें अंडर एक्सपोज्ड हैं। मैग्नीफाइंग ग्लास, दूरबीन और चश्मा लेकर भी कुछ नहीं दिख रहा है। बता दें कि रणवीर के बोल्ड फोटोशूट पर आलिया भट्ट, करीना कपूर, उर्फी जावेद, दीपिका पादुकोण, राखी सावंत, स्वरा भास्कर समेत कई अभिनेत्रियों के बयान सामने आ चुके हैं।