फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रणवीर के बोल्ड फोटोशूट पर बोलीं ट्विंकल और अक्षय पर भारी पड़े आमिर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 07 Aug 2022 07:58 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रणवीर सिंह, रक्षाबंधन पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है। एक तरफ मेकर्स सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों से जुड़ी अपडेट देते रहते हैं तो दूसरी तरफ इस इंडस्ट्री के कलाकार अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियां बटोर लेते हैं। कुछ ऐसा आज भी हुआ। 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' काफी समय से चर्चा में है और ये दोनों फिल्में आज भी रहीं। इसके अलावा सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ? आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
रक्षाबंधन के खास मौके पर रिलीज होने वाली दोनों फिल्मों के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा की एडवांस बुकिंग से करीब आठ करोड़ रुपये कमाई की उम्मीद है, वहीं रक्षा बंधन के लिए चल रही एडवांस बुकिंग से तीन करोड़ रुपये कमाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Laal Singh Chaddha VS Raksha Bandhan: एडवांस बुकिंग में आमिर पड़ रहे अक्षय कुमार पर भारी, अब तक हुई इतनी कमाई
विज्ञापन

3 of 11
ट्विंकल खन्ना, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से अब भी सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता ने बीते दिनों एक मैग्जीन के लिए बिना कपड़ों के फोटोशूट करवाया था, जिस पर खूब बवाल हुआ। एक तरफ रणवीर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया तो दूसरी तरफ अभिनेता के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई। हालांकि, बॉलीवुड कलाकारों ने इस मामले में रणवीर का खुलकर सपोर्ट किया और अब ट्विंकल खन्ना ने भी रणवीर सिंह के फोटोशूट पर प्रतिक्रिया दी है। 

Ranveer Singh Photoshoot: ट्विंकल खन्ना ने रणवीर की बोल्ड फोटो पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जूम करके देख रही थी...
 

4 of 11
सलमान खान-केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त महीने का पहला रविवार दोस्ती के नाम होता है, जिसे फ्रेंडशिप डे रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। आज हर कोई अपने खास दोस्तों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट कर रहा है लेकिन एक्टर और क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके ने इस खास दिन पर सलमान खान को याद किया है। केआरके सलमान खान पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन आज केआरके ने सलमान खान को फ्रेंडशिप डे की बधाई दी है साथ ही उन्होंने एक खास मैसेज भी लिखा है।  

Friendship Day: फ्रेंडशिप डे पर केआरके को आई सलमान खान की याद, कर दिया ऐसा ट्वीट; देख यूजर्स भी हुए हैरान
विज्ञापन

5 of 11
फिल्म 'ऊंचाई' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मशहूर और नामी डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ऊंचाई' अब अपने चाहनेवालों तक पहुँचने के लिए बस कुछ महीने ही दूर है। पहले दिन से फिल्म ऊंचाई की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, इसीलिए  दर्शको को और इंतजार न कराते हुए राजश्री फ़िल्म्स ने फ्रेंडशिप डे के दिन अपनी फिल्म ऊंचाई का टीजर पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर अपने आप में इस फिल्म की खासियत बयां करते हैं कि दोस्ती से बढ़कर इस जिंदगी में और क्या है।

Friendship Day 2022: फ्रेंडशिप डे पर राजश्री ने जारी किया फिल्म 'ऊंचाई' का पोस्टर, दिखी जिंदादिल दोस्ती की झलक
 
विज्ञापन

6 of 11
अन्नू कपूर, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज को कुछ ही दिन रह गए हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोग फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं, तो कुछ इसके बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के सितारे भी फिल्म को लेकर अपनी राय दे रहे हैं। इसी बीच अब अन्नू कपूर ने 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सवाल पूछे जाने पर ऐसा रिएक्शन दिया कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Annu Kapoor: आमिर खान को नहीं जानते अन्नू कपूर! ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर बोले- वो क्या है?
विज्ञापन

7 of 11
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का वह जमकर प्रचार कर रही हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने कॉफी विद करण शो को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि अचानक वह सुर्खियों में आ गईं। दरअसल, मीडिया ने तापसी से इस बारे में पूछताछ  कि उन्हें करण के शो में क्यों नहीं बुलाया गया? 

Koffee With Karan 7: करण जौहर के शो में नहीं बुलाए जाने पर तापसी पन्नू ने कसा तंज, कहा- मेरी सेक्स लाइफ...

8 of 11
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म डार्लिंग्स के प्रमोशन में बिजी हैं तो वहीं रणबीर कपूर भी शूटिंग से समय निकालकर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ वक्त बिता रहे हैं। आलिया भट्ट इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं हाल ही में रणबीर और आलिया दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। 

Ranbir-Alia: रणबीर कपूर संग बेबीमून के लिए रवाना हुईं आलिया भट्ट, एयरपोर्ट पर दिखा दोनों का स्टाइलिश अंदाज

 

9 of 11
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। राखी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं। हाल ही में राखी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बाइक राइड का आनंद ले रही हैं। राखी ने बाइक पर हेलमेट नहीं लगा रखा है और वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं, जिसके कारण वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

Rakhi Sawant: नो मेकअप लुक में बिना हेलमेट लगाए बाइक राइड पर निकलीं राखी, ट्रोल्स बोले- बहुत डरावनी लग रही हो

10 of 11
अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा - फोटो : insta
अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा इस समय अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में मेकर्स अब तक इस फिल्म के तीन गाने रिलीज कर चुके हैं। हाल ही में लाइगर का तीसरा गाना 'आफत' रिलीज किया गया था। जो फैंस को काफी पसंद आया और कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रियाओं की झड़ी सी लग गई। हालांकि इसी बीच सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेह के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने इस गाने को बकवास बताया, हालांकि उन्होंने साथ ही यह भी साफ किया कि आखिर वह ऐसा क्यों कह रही हैं।

Seema Sajdeh: सीमा सचदेह ने अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा के सॉन्ग आफत को कहा 'बकवास', ये थी वजह
 
विज्ञापन

11 of 11
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी के मशहूर रियलिटी शो में एक स्टंट के दौरान एक्ट्रेस रुबीना दिलैक घायल हो गई हैं। इस हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है जहां डॉक्टरों ने पूरे दिन आराम करने के लिए कहा है। रुबीना के चोटिल होने के बाद तुषार की टीम ने केवल 4 प्रतियोगियों के साथ टास्क किया जबकि मोहित की टीम में 5 सदस्य थे।

KKK12: टास्क के दौरान रुबीना दिलैक हुईं हादसे का शिकार, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें