फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twinkle Khanna: ट्विंकल ने जब इस शख्स को बताया था अपने पिता का नाम विनोद खन्ना, साझा किया दिलचस्प किस्सा

Thu, 11 Jan 2024 04:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ट्विंकल खन्ना ने साझा कीं तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना अब फिल्मों की दुनिया में सक्रिय नहीं हैं। वे बतौर लेखक खुद को स्थापित कर चुकी हैं। इसके अलावा ट्विंकल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आज उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बहन रिंकी और पिता राजेश खन्ना के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने एक लंबा नोट लिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है, जो काफी मजाकिया है।
विज्ञापन

2 of 5
ट्विंकल खन्ना-रिंकी - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विंकल खन्ना ने कैप्शन में अपनी छोटी बहन रिंकी खन्ना की दिल खोलकर तारीफ की हैं और बताया है कि उन्हें अपनी छोटी बहन से हमेशा सपोर्ट मिलता है। ट्विंकल ने लिखा, 'मैं बड़ी हूं और रिंकी छोटी। मैं हमेशा से भारी-भरकम रही और वह छोटी। कभी-कभी, हम टॉम और जेरी जैसे दिखते थे और कभी-कभी मेरे वजन के आधार पर, लॉरेल और हार्डी'।
Rohit Shetty: पुलिस की बर्बरता को महिमामंडित करने की आलोचना पर बोले रोहित, कहा- 'ट्रोल होने के लिए तैयार हूं'
विज्ञापन

3 of 5
ट्विंकल खन्ना-रिंकी - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विंकल ने आगे मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने लिखा, 'हम दोनों बहनों ने एक-दूसरे को खूब चिढ़ाया है। रिंकी के पति एक किस्सा अक्सर याद करते हैं। वे जब पहली बार मेरी बहन से मिलने आए,तो मैंने उनसे कहा, 'आपको यह जानना होगा कि हमारे पिता अलग-अलग हैं। मेरे पिता विनोद खन्ना हैं और इसके पिता राजेश खन्ना हैं, इसलिए मैं लंबी हूं और ये नहीं है।'

4 of 5
ट्विंकल खन्ना-रिंकी - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विंकल ने बताया, 'हालांकि, मेरे इस मजाक पर मेरी बहन काफी नाराज थी, लेकिन मुझे ये काफी मजाकिया लगा'। ट्विंकल ने रिंकी के लिए आगे लिखा, 'जब भी मैं मुसीबत में होती हूं तो वह सबसे पहले मेरे साथ होती हैं। वह मुझे हर दिन कॉल करती है, फिर चाहें वह दुनियादारी की बातें ही क्यों न हो। मैं ये तो नहीं कहूंगी कि अगर जीवन एक रेगिस्तान है, तो वह मेरी एकमात्र जलस्रोत है, लेकिन मुझे पता है कि चिलचिलाती धूप में वह मेरे साथ अपनी हैट को मेरे साथ शेयर जरूर करेगी'। 
OTT Actresses: जबर्दस्त एक्टिंग से ओटीटी पर झंडे गाड़ चुकीं ये हसीनाएं, करीना ने छोड़ी दर्शकों के दिलों पर छाप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री से लेखक बन चुकीं ट्विंकल ने लिखा, 'हम बहनें हैं और हम एक-दूसरे बिना क्या करेंगे? आपकी बहन ने आपके साथ जो सबसे मजेदार चीज की है वह क्या है? मुझे कमेंट करके जरूर बताएं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी मजेदार प्रतक्रिया आ रही है। तमाम यूजर्स अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से साझा कर रहे हैं।
Kalki 2898 AD Teaser: 'कल्कि 2898 एडी' के टीजर को सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी, जानें कब होगा रिलीज?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें