फिल्म निर्माता और लेखिका ट्विंकल खन्ना के मुताबिक वह आजकल एक उपन्यास पर काम कर रही हैं जो जल्द ही लोगों के सामने होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Twinkle Khanna
शनिवार को ‘लॉरियल प्रोफेशनल हैशटैग ओनली इन सैलूंस’ अभियान को लॉन्च करने के दौरान ट्विंकल ने संवाददाताओं से अपनी अगली किताब पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपना उपन्यास पूरा कर लिया है। अब इसे जल्द ही रिलीज हो जाना चाहिए।’
विज्ञापन
3 of 5
ट्विंकल खन्ना
बताते चलें कि इससे पहले ट्विंकल की किताब ‘मिसेज फनीबोंस : शीस जस्ट लाइक यू एंड ए लॉट लाइक मी’ काफी लोकप्रिय हुई थी।’
4 of 5
twinkle khanna
किताब लिखने की प्रेरणा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा लोगों को देखती हूं और मैं उनकी हर चीज पर ध्यान देती हूं। यहां कार्यक्रम में एक हेयरस्टाइलिस्ट था, मुझे अब भी याद है कि आखिरी बार उसने कौन से जूते पहने थे। इससे पहले उसके जूते बैंगनी रंग के थे और अब बरगंडी रंग के हैं। इसलिए मैं देखती रहती हूं कि कौन क्या कर रहा है।’