फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में नायिका की सबसे अच्छी सहेली की भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने विविधतापूर्ण और जोखिम भरे किरदारों के लिए जानी जाती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
swara bhaskar
‘अनारकली ऑफ आरा’ की अभिनेत्री स्वरा का कहना है कि वह जोखिम लेने से कभी नहीं डरतीं। फिल्म ‘नील बटे सन्नाटा’ में 15 साल की बेटी की मां का किरदार निभा चुकीं स्वरा ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘जीवन में मैं कभी जोखिम लेने से नहीं डरी।
विज्ञापन
3 of 5
SWARA BHASKAR
फिल्म उद्योग में आई, तो मुझे पता नहीं था कि कैसे इसमें राह बनाई जाए। लोगों ने मुझे काफी सलाह दी कि क्या नहीं करना है। मुझसे किसी की बहन या नायिका की अच्छी सहेली का किरदार नहीं निभाने के लिए कहा गया था। क्योंकि तब मुझे सिर्फ सेकेंड लीड किरदार करने के प्रस्ताव मिलते थे।’
4 of 5
Anaarkali of Aarah trailer swara bhaskar
स्वरा ने ‘अनारकली ऑफ आरा’ में नाचने-गाने वाली महिला की भूमिका निभाई थी और अब हालिया रिलीज फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में वह प्रमुख नायिकाओं में से एक हैं।