फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल ने किया ईद पर नानी को याद, बोलीं- 'आज दिल और टेबल दोनों खाली हैं'

Tue, 26 May 2020 02:15 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media
देशभर में 'ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी ही शांति के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर सभी ने अपने करीबियों को ईद की मुबारकबाद दी। बॉलीवुड से भी एक रात पहले से ही ईद की शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया था। लेकिन इस ईद के त्योहार पर अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना मायूस नजर आईं। इसकी वजह थी उनकी नानी का इस साल साथ ना होना।
विज्ञापन

2 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media
दरअसल ईद के दिन घर में अच्छे-अच्छे पकवान बनाए जाते हैं। लोग अपने सगे संबंधियों से मिलने जाते हैं उनका आशीर्वाद लेते हैं। घर के बड़े बुजुर्ग बच्चों को आशीर्वाद के साथ ही ईदी भी देते हैं। घर की दादी और नानी बच्चों के लिए पकवान बनाती हैं। बस इसी वजह से ट्विंकल मायूस नजर आईं। इस ईद पर वो अपनी नानी को काफी याद कर रही थीं।
विज्ञापन

3 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media
ट्विंकल ने अपने अधिकारक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ ट्विंकल ने लिखा, 'हम ईद पर मुश्किल से ही बिरयानी बनाया करते थे। हमारे घर हमेशा नानी द्वारा बनाया खिचड़ा (जिसे हलीम के नाम से भी जाना जाता है) ही खाया जाता था और इसके साथ ही सजे हुए लिफाफे हमारी ईदी होते थे। इस साल उनके बिना हमारे दिल और टेबल बहुत खाली हैं।'
 

4 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना की नानी बेट्टी कपाड़िया ने बीते साल के अंत में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिससे ट्विंकल बहुत ज्यादा आहत हुई थीं। क्योंकि ट्विंकल अपनी नानी के बेहद करीब थीं। वो अक्सर कई मौकों पर अपनी नानी को याद कर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। बता दें कि बेट्टी कपाड़िया ने दिसंबर 2019 में 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : Instagram
बात करें ट्विंकल की तो ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई सारे पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। ट्विंकल के पोस्ट्स सोशल मीडिया पर वायरल भी होते है। हाल ही में उनकी सात साल की बेटी नितारा ने उनका मेकअप किया था। जिसकी तस्वीरें भी ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इन तस्वीरों को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था। 

पढ़ें: आशुतोष राणा- रेणुका शहाणे की शादी को हुए 19 साल, अभिनेता ने पत्नी को बताया 'जीवन का सार'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें