सोनू सूद
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सोनू सूद ने इस मुहिम की शुरुआत कर्नाटक के तीन सौ लोगों से की। उसके बाद उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार सहित दूसरे राज्यों के अब तक बारह हजार लोगों को वो उनके घर भेज चुके हैं। सोनू कहते हैं कि जब तक एक-एक प्रवासी भाई अपने घर नहीं पहुंच जाता, तब तक उनकी ओर से चल रहा अभियान जारी रहेगा।