ट्विंकल खन्ना ने पिता राजेश खन्ना के साथ फोटो शेयर की है, इसमें नन्हीं ट्विंकल अपने पिता की गोद में बैठी हैं और उन्हें किस कर रहीं हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा, उन्होंने (राजेश खन्ना) ने हमेशा कहा कि मैं उनके लिए अब तक का सबसे अच्छा तोहफा हूं, क्योंकि मैंने उनके जन्मदिन पर इस दुनिया में पहला कदम रखा। एक छोटा सा तारा आकाशगंगा में सबसे बड़े को देख रहा है। ये हमारा दिन एक साथ हैं, अभी और हमेशा के लिए।
ट्विंकल की इस पोस्ट पर प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजेश खन्ना को याद करने के साथ ही ट्विंकल खन्ना को भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, राजेश सर को जन्मदिन की बधाई और आपको भी (ट्विंकल खन्ना) मेरी प्यारी बेटी ट्विंकल खन्ना को, जो आज 18 साल की हो गई हैं। इसी तरह से अन्य यूजर्स भी राजेश खन्ना और ट्विंकल को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। फादर्स डे के मौके पर भी ट्विंकल ने पिता राजेश खन्ना के साथ एक थ्रो बैक तस्वीर साझा की थी।