फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को समझाइश देते अक्षय कुमार का वीडियो हुआ वायरल, पत्नी ट्विंकल खन्ना ने ही सोशल मीडिया पर कर दिया ट्रोल

Tue, 21 Jul 2020 01:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media
अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना वायरस को लेकर लगातार लोगों को जागरुक कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय ने कई पोस्ट साझा किए हैं जिनके जरिए उन्होंने सरकार की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया। हाल ही में अक्षय ने एक वीडियो जारी कर लोगों से मास्क पहनने की अपील की थी। लेकिन इस वीडियो के साझा करने के बाद अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने उनको ही ट्रोल कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया था। इसमें अलग-अलग भाषा के लोग मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को अपनी- अपनी भाषा में गाली दे रहे थे। इसके बाद अक्षय आते हैं और बताते हैं कि कोरोना काल के दौरान ऐसा क्या करें जिससे लोगों की गालियां ना सुननी पड़ें।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
अक्षय कहते हैं कि 'अगर आप नहीं चाहते हैं कि आप हर भारतीय भाषा में गाली खाएं या कोई आपको बुरी बात कहे तो चुपचाप मास्क का इस्तेमाल करें।' वीडियो के आखिर में अक्षय मास्क पहनते हुए नजर आते हैं। अक्षय के इस वीडियो पर अब ट्विंकल खन्ना ने तंज कसते उनके मजे लिए हैं।

4 of 5
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media
ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार के इस वीडियो पर जवाब देते हुए लिखा, 'अपना खुद का मास्क भी साथ में रखें और अपनी पत्नी के मास्क को न लूटें, जो रंगीन और फ्लोरल है और उसने इसे बेहद मेहनत से धोया है...। सुरक्षित रहें।' ट्विंकल खन्ना  के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : social media
बता दें कि ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होते रहते हैं। वहीं अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही ब्रिटेन में अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग करेंगे। इसके बाद वो नवंबर में यश राज बैनर की फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग कर सकते हैं। 'पृथ्वीराज' की लगभग 40 दिन की शूटिंग बाकी है जिसको पहले जयपुर में अंजाम दिया जाने वाला था लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब यह फिल्म मुंबई के यश राज स्टूडियोज में ही पूरी की जाएगी।

तापसी पन्नू पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं- जिंदगी में उन्होंने एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें