फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापसी पन्नू पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं- 'जिंदगी में उन्होंने एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी'

Tue, 21 Jul 2020 01:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत और तापसी पन्नू - फोटो : Social Media
कंगना रनौत ने अपने पिछले इंटरव्यू में तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर को निशाने पर लिया था। उन्होंने तापसी और स्वरा को बी- ग्रेड एक्ट्रेस कहा था। कंगना के इस बयान पर तापसी ने पलटवार किया था। स्क्रीनराइटर कनिका ढिल्लन ने तापसी का सपोर्ट करते हुए कहा था कि उनकी पिछली पांच फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 352 करोड़ का बिजनेस किया है। अब कंगना ने एक बार फिर तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लन को आड़े हाथ लेते हुए उन्हें जवाब दिया है। कंगना ने कहा है कि तापसी ने अपनी जिंदगी में एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Social Media
कंगना रनौत की टीम ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, "'मिशन मंगल' और 'बदला' पुरुष प्रधान फिल्में हैं। तापसी ने अपनी जिंदगी में एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी है। कनिका ढिल्लन और लेफ्ट के पूरा इकोसिस्टम सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर को छिपाने की कोशिश कर रहा है। वो सुशांत जिसने नेपोटिज्म और बुलिंग को लेकर शिकायत की। आप सबको शर्म आनी चाहिए। किसी ने भी उसे नहीं बचाया लेकिन अब उसके हत्यारों को बचाने की कोशिश की जा रही है।"
 
विज्ञापन

3 of 5
कनिका ढिल्लन - फोटो : Social Media
क्या कहा था कनिका ढिल्लन ने?
कनिका ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'हाल ही में पब्लिक डोमेन पर मौजूद एक आर्टिकल के अनुसार, तापसी की पिछली पांच फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 352 करोड़ का बिजनेस किया है और इससे वह पिछले साल हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा सफल और ज्यादा कमाने वाली अभिनेत्री हैं।'
 

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : Social Media
तापसी ने क्या था?
तापसी ने कंगना का नाम लिए बिना एक ट्वीट करते हुए उन पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था, 'मैंने सुना क्लास 12 और 10 के रिजल्ट के बाद हमारा रिजल्ट भी आ गया है। हमारा ग्रेड सिस्टम अब ऑफिशल है? अभी तक तो नंबर सिस्टम पर वैल्यू डिसाइड होती थी ना?'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : ट्विटर
कंगना ने दिया था बयान
कंगना ने अपने इंटरव्यू में तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को बी ग्रेड अभिनेत्रियां कहा था। कंगना ने तापसी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अगर उन्हें करण जौहर इतने पसंद हैं तो वह अभी तक बी ग्रेड एक्ट्रेसेस क्यों हैं? कंगना ने तापसी और स्वरा का उदाहरण देते हुए कहा कि ये दोनों देखने में आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से बेहतर हैं और एक्टर भी बेहतर हैं। फिर भी इन्हें बड़ी फिल्में न मिलने का कारण नेपोटिज्म है और इससे यह बात साबित होती है।

सुशांत की मौत के मामले में कंगना रनौत की कानूनी मदद करेंगे सुब्रमण्यम स्वामी, कहा- 'हिम्मत के मामले में कंगना सबसे अव्वल'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें