फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Celebs: इंटीमेट सीन्स देने में इन टीवी सेलेब्स को आई शर्म, पर्दे पर बोल्ड होने से किया इनकार

Tue, 20 Jun 2023 01:07 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों ग्लैमर की दुनिया में फिल्मों, सीरियल और वेब सीरीज में बोल्ड कंटेंट की भरमार होती है। आज के दौर में अभिनेता और अभिनेत्रियों के बोल्ड सीन्स और इंटीमेट सीन्स को कंटेंट में ज्यादा दिखाया जाता है। वहीं सितारे भी लोकप्रियता पाने और अपने करियर को रफ्तार देने के लिए इंटीमेट सीन्स करने के लिए तैयार हो जाते हैं और एक से एक बेहद बोल्ड सीन्स देते हैं। इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो इस चलन से खुद को दूर रखते हैं यानी कि वे बोल्ड सीन्स और इंटीमेट सीन्स देने में शर्माते हैं और पर्दे पर बोल्ड होने से इनकार कर चुके हैं। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में, जिन्हें कैमरे के सामने बोल्ड सीन्स और इंटीमेट सीन्स देने से परहेज है।
विज्ञापन

2 of 6
जन्नत जुबैर - फोटो : सोशल मीडिया
जन्नत जुबैर 
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री जन्नत जुबैर का। जन्नत कई टीवी शोज में अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं, लेकिन कभी भी उन्होंने बोल्ड सीन्स या को-स्टार के साथ इंटीमेट सीन्स नहीं दिए हैं। दरअसल, एक बार तो उनके किसिंग सीन पर बवाल ही मच गया था। अभिनेत्री और उनकी मां ने शो में किसिंग सीन फिल्माने पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

3 of 6
कृतिका सेंगर - फोटो : Social Media
कृतिका सेंगर
इस लिस्ट में अगला नाम आता है कृतिका सेंगर का। कृतिका टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्हें भी पर्दे पर बोल्ड होना पसंद नहीं है। कृतिका सेंगर 'कसम' शो कर रही थीं और उस दौरान शरद मल्होत्रा के साथ उनके रोमांटिक सीन को शूट करने की बात हुई, लेकिन कृतिका ने इसके लिए साफ मना कर दिया और बाद में उनके बॉडी डबल के साथ सीन को शूट किया गया।

4 of 6
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया
माही विज
माही विज को टीवी पर बोल्ड सीन करने से चिढ़ है। जब वह 'बालिका वधू' शो कर रही थीं, तो उस दौरान मेकर्स रुसलान मुमताज के साथ उनका एक किसिंग सीन शूट करना चाहते थे। माही इससे खफा हो गईं और उन्होंने सीन डिलीट करवा दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
विवियन डीसेना - फोटो : social media
विवियन डीसेना 
विवियन डीसेना भी इस लिस्ट में शामिल हैं। टीवी के हैंडसम और डेशिंग अभिनेता विवियन लाखों लड़कियों का क्रश हैं, लेकिन पर्दे पर वह भी बोल्ड होना पसंद नहीं करते हैं। इंटरव्यू के दौरान विवियन ने साफ कहा था कि उन्हें शोज में इंटीमेट सीन्स करने में दिक्कत होती है और वह बोल्ड सीन्स देने में सहज महसूस नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिबा नवाब - फोटो : Instagram
हिबा नवाब
हिबा नवाब भी उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो पर्दे पर बोल्ड सीन्स देने से कतराती हैं। हिबा नवाब ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह बोल्ड सीन्स और इंटीमेट सीन्स देने में कंफर्टेबल नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह भी ओटीटी पर आना चाहती हैं, लेकिन वेब पर बोल्ड कंटेंट होने के कारण वह ओटीटी डेब्यू नहीं कर पा रही हैं। अभिनेत्री के पास अक्सर ओटीटी के ऑफर आते हैं, लेकिन वह बोल्ड कंटेंट देख शो को मना कर देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें