सुनील शेट्टी
- फोटो : Instagram
सुनील शेट्टी आगे कहते हैं, अब जब मैं अब पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे एहसास होता है कि मेरे माता-पिता पैसे को लेकर अपने नजरिये को लेकर कितने स्पष्ट थे। उन्होंने यह देखा कि उनके पास जो कुछ भी ज्यादा था, वह ज्ञान और अनुभवों के माध्यम से अपने बच्चों की लाइफ को आगे ले जाने, व्यवसाय बढ़ाने और लोगों की मदद करने में लगा। जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली और ज्यादा पैसे कमाना शुरू किया, तब तक मैं पैसे की बचत करना सीख चुका था। मुझे लग्जरी लाइफस्टाइल जीने का कभी-कभी लालच होता था, लेकिन मेरे मिडिल क्लास लाइफस्टाइल ने मुझे यह सोचने पर मजबूर किया कि मैं भविष्य का निर्णय सोच समझकर लूं।'