बॉलीवुड फिल्मों की तरह ही अब छोटे परदे की लोकप्रियता भी हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। दर्शक फिल्मों से अधिक अब डेली सोप को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बदलते दौर के साथ ऑडियंस की पसंद भी बदल रही है। ऐसे में शो के मेकर्स ऐसे विषयों का चुनाव करते हैं, जो सीधे तौर पर दर्शकों से कनेक्ट हो सके। ऑडियंस कुछ जोड़ियों को भी भर भरकर प्यार देते हैं। आज के इस लेख हम आपको स्क्रीन की उन पसंदीदा जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों के दिलों पर राज किया है।