फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YouTube Channel: टीवी की दुनिया से ज्यादा यूट्यूब पर नजर आते हैं ये सितारे, लाखों में है फॉलोअर्स की संख्या

Fri, 11 Aug 2023 12:37 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सितारे - फोटो : अमर उजाला
अभिनय की दुनिया में काम करने वाले सितारे अपना काफी समय सोशल मीडिया की दुनिया को देते हैं। वह अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों को अपने फैंस से शेयर करना पसंद करते हैं। टीवी जगत के कई ऐसे सितारे हैं जो छोटे पर्दे पर कम और सोशल मीडिया की दुनिया में ज्यादा नजर आते हैं। ये यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहते हैं। आज हम आपको टीवी के ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो टीवी शोज से ज्यादा यूट्यूब पर दिखाई देते हैं। इन्होंने अपना चैनल भी बना रखा है। जिसकी मदद से ये फैंस से जुड़े रहते हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है। तो चलिए शुरू करते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अली गोनी-जैस्मिन भसीन - फोटो : सोशल मीडिया
जैस्मिन भसीन-अली गोनी
जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने एक साथ अपना यूट्यूब चैनल बनाया है। इस चैनल पर दोनों एक-दूसरे के साथ चैलेंज करते हुए कई वीडियोज बनाते हैं। दोनों को जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और उन्हें जैसली कहकर बुलाते हैं। ऐसे में उन्होंने इसे ही अपने चैनल का नाम रखा है।
विज्ञापन

3 of 5
जन्नत जुबैर - फोटो : insta
जन्नत जुबैर
जन्नत जुबैर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर टीवी से शुरुआत की थी। पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने डेली सोप से दूरी बना ली है और वह म्यूजिक वीडियोज में नजर आती हैं। हाल ही में वह खतरों के खिलाड़ी में नजर आई थीं, लेकिन वह कोई सीरियल नहीं कर रही हैं। जन्नत का भी यूट्यूब पर चैनल है, जिस पर उनके 3.54 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

4 of 5
युविका चौधरी - फोटो : Instagram
युविका चौधरी
युविका चौधरी भी यूट्यूब पर डेली व्लॉग बनाती हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपना चैनल बनाया है और कम समय में ही उनके काफी सब्सक्राइबर्स भी हो गए हैं। युविका अपनी पूरी दिनचर्या को दिखाती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका कक्कड़ इब्राहिम
'ससुराल सिमर का' की सिमर यानी दीपिका कक्कड़ को तो आप जानते ही होंगे। दीपिका पिछले काफी समय से छोटे पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन वह म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं। वहीं, वह यूट्यूब पर दीपिका की दुनिया नाम से अपना चैनल चलाती हैं, जिसके 3.31 मिलियन मिलियन सब्सक्राइबर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें