फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actress: इन टीवी अभिनेत्रियों के सामने उनके पति का स्टारडम फीका, पॉपुलैरिटी और कमाई के मामले में भी हैं आगे

Tue, 02 May 2023 04:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
टेलीविजन इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां एक्टिंग और लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस को भी कड़ी टक्कर देती हैं। वहीं, इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने स्टारडम के मामले में अपने पति को भी पीछे छोड़ दिया। साथ ही वह अपने पति से ज्यादा कमाई करती हैं। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनके सामने उनके पति का स्टारडम फीका है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विवेक दाहिया दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्यांका त्रिपाठी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का। दिव्यांका को धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई टीवी एड और शोज में काम किया। दिव्यांका ने अभिनेता विवेक दहिया के साथ शादी रचाई, जो उनके साथ 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में काम कर चुके हैं। दिव्यांका अपने पति से ज्यादा पॉपुलर हैं और उनसे ज्यादा कमाई करती हैं।

Manisha Koirala: मणिरत्नम से मिलकर मनीषा कोइराला को याद आए 'बॉम्बे' शूटिंग के दिन, कहा- घर जैसा महसूस हुआ
विज्ञापन

3 of 6
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारती सिंह
इस लिस्ट में अगला नाम कॉमेडियन और अभिनेत्री भारती सिंह का आता है। भारती ने बतौर कॉमेडियन अपने करियर की शुरुआत की थी। मौजूदा समय में वह टीवी की जानी मानी होस्ट भी हैं। उन्होंने स्क्रीनराइटर हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी की है। दोनों ने मिलकर एक साथ कई शो होस्ट किए। कमाई और लोकप्रियता के मामले में भारती अपने पति से आगे हैं। हाल ही में हर्ष ने भी खुलासा किया था कि उन्हें अच्छा लगता है कि उनकी पत्नी उनसे ज्यादा कमाती हैं।

Bollywood: दिव्या भारती, फरहान और शरमन जोशी का स्कूल ग्रुप फोटो हुआ वायरल, सभी को पहचान पाना है मुश्किल

4 of 6
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram
रुबीना दिलैक
रुबीना दिलैक भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रुबीना ने टीवी शो 'छोटी बहू' से घर-घर में पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने 'बिग बॉस सीजन 14' जीतकर देशभर में प्रसिद्धि पाई। इस शो में वह अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आई थीं। रुबीना स्टारडम के मामले में अपने पति से आगे हैं। वह 'पुनर्विवाह' 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। साथ ही, वह रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Bollywood Actress: भरी जवानी में इन एक्ट्रेस ने निभाया 'बूढ़ी औरत' का किरदार, चहरा देख रह जाएंगे दंग
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका कक्कड़ - फोटो : Instagram
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दीपिका ने 'ससुराल सिमर का' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाई और इसी सीरियल के को-स्टार शोएब इब्राहिम के साथ शादी रचाई। फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में दीपिका अपने पति शोएब से आगे हैं। अभिनेत्री 'बिग बॉस 12' का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

Amitabh Bachchan: पिछले 41 साल से अमिताभ के घर के बाहर लग रहा फैंस का 'जलसा', एक झलक के लिए बेताब रहते हैं लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनाया ईरानी- मोहित सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
सनाया ईरानी
इस लिस्ट में अगला नाम टीवी अभिनेत्री सनाया ईरानी का है। सनाया ने 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से इंडस्ट्री में पहचान बनाई। फिर, उन्होंने टीवी सीरियल 'मिले जब हम तुम' के को-स्टार मोहित सहगल के साथ शादी रचाई। लोकप्रियता के साथ-साथ कमाई के मामले में सनाया अपने पति से आगे हैं।

Sara Ali Khan: 'ऐ वतन मेरे वतन' के सेट से सारा ने साझा की तस्वीरें, निर्देशक कन्नन अय्यर को कहा शुक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें