टेलीविजन इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां एक्टिंग और लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस को भी कड़ी टक्कर देती हैं। वहीं, इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने स्टारडम के मामले में अपने पति को भी पीछे छोड़ दिया। साथ ही वह अपने पति से ज्यादा कमाई करती हैं। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनके सामने उनके पति का स्टारडम फीका है।