फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के छह महीने बाद ही जूही को हो गई थी यह गंभीर बीमारी, एक्ट्रेस ने फेसबुक पर किए बड़े खुलासे

Sat, 21 Jul 2018 05:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जूही परमार
तलाक के महीने भर बाद टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने न सिर्फ अपनी 9 साल की शादी टूटने की वजहें बताईं बल्कि पूर्व पति सचिन श्रॉफ पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा खुला खत लिखा है जिसे उन्होंने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Juhi Parmar
हाल ही में सचिन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका और जूही का तलाक इस वजह से हुआ क्योंकि वह रिश्ता एकतरफा था। एक्टर का कहना था कि वह जूही से बेहद प्यार करते थे, मगर जूही की तरफ से ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह बात जूही परमार को बुरी लगी। उन्होंने पलटवार करते हुए अपने खुले खत के जरिए सचिन से सवाल किया है कि कब और कहां उन्होंने ऐसा कहा कि वह उनसे प्यार नहीं करती थीं?
 
विज्ञापन

3 of 7
Juhi Parmar
जूही परमार ने लिखा, 'हमारी शादी को एक तरफा रिश्ता बताकर आपने ना सिर्फ मेरी उन तमाम कोशिशों को, जो मैंने अपनी शादी को बचाने के लिए किया, उन सबको चकनाचूर कर दिया है। आपने सार्वजनिक तौर पर मेरे चरित्र का हनन किया है। जिस शख्स से मेरी शादी हुई अगर मैं उससे प्यार नहीं करती तो फिर उसके साथ 9 साल कैसे रहती, हमारी बच्ची को जन्म क्यों देती। अपनी छवि बनाने के लिए मैंने दो दशक तक कड़ी मेहनत की, अपनी अलग पहचान बनाई मगर आज मुझे और मेरे माता पिता को टॉर्चर सहना पड़ रहा है।'

4 of 7
Juhi Parmar
जूही परमार ने कहा कि शादी के छह महीने बाद ही वह थायरॉइड की शिकार हो गई थीं। उन्होंने कहा कि रिश्ते में तनाव की वजह से ऐसा हुआ। सचिन ने दावा किया था कि उन्होंने अपने दो रूम वाले फ्लैट का आधा फीसदी हिस्सा अपनी बेटी के नाम कर दिया और उसके ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई के लिए पैसे जुगाड़ कर दिए हैं। मगर जूही परमार ने एक्टर के इन दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

5 of 7
जूही
जूही परमार ने कहा, 'आपने दावा किया कि बेटी समायरा की ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई के लिए आपने पैसों का बंदोबस्त कर दिया है। मगर आपने यह नहीं बताया कि इसमें मैंने भी योगदान दिया है। हम दोनों ने 50-50 फीसदी रकम जोड़ी है। आपने जो फ्लैट बेटी के नाम किया है वह अभी भी लोन पर है और उसे चुकाने की जिम्मेदारी भी मेरी ही है। सबसे बड़ी बात यह है कि अगर आपने अपने बच्चे के लिए कुछ किया भी है तो उसका ढिंढोरी पीटने की जरूरत क्या है?'
विज्ञापन

6 of 7
Juhi Parmar
सचिन श्रॉफ ने आरोप लगाया है कि उन्हें अपनी बेटी से मिलने नहीं दिया जा रहा। इस पर जूही परमार का कहना है कि जब उन्हें अपनी बेटी के पास होने का पूरा हक था तो उन्होंने उसे अकेला क्यों छोड़ दिया, क्यों नहीं उसे उतना प्यार दिया। जूही परमार का कहना है कि उनकी शादी टूटने की सबसे बड़ी वजह यह थी कि उन दोनों के विचार, पारिवारिक पृष्ठभूमि और विचार बिल्कुल मेल नहीं खाते थे। हालांकि, दोनों ने कोशिश की, मगर हालात सामान्य नहीं हुए। गौरतलब है कि जूही और सचिन ने साल 2009 में शादी की थी।  

पढ़ें: तलाक के बदले जूही ने रखी थी यह शर्त, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का था बड़ा हाथ

(अगली स्लाइड में पढ़ें जूही परमार का पूरा खुला खत)
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Juhi Parmar
टीवी सीरियल कुमकुम से लोकप्रिय हुईं जूही परमार रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' की विजेता हैं। इसके अलावा वह सीरियल 'शनि', 'जय संतोषी मां', 'चूड़ियां', 'देवी', 'विरासत' आदि में भी काम कर चुकी हैं। सचिन श्रॉफ से तलाक के बाद पांच साल की बेटी समायरा की कस्टडी जूही परमार को मिली है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर यह खत पोस्ट किया है-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें