Saheb Biwi Aur Gangster 3
माही गिल ने कहा, 'मुझे सीरीज पर गर्व है। जब हमने पहली फिल्म शुरू की थी, तब हमे यकीन नहीं था कि यह इतनी सफल होगी। इस फ्रैंचाइज की खासियत यह है कि इसके किरदार मजबूत होते जा रहे हैं। कैरेक्टर वहीं हैं, कहानी आगे बढ़ती जा रही है।' बता दें कि फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' में चित्रांगदा सिंह, जिमी शेरगिल और संजय दत्त अहम किरदार निभाते दिखेंगे। यह फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी।