टीवी पर 'महादेव' की भूमिका निभाकर लाइमलाइट में आए मोहित रैना ने हाल ही में अपनी लाइफ से जुड़ा एक राज फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही वो सेना में शामिल होने का सपना देखते थे। बता दें, मोहित जल्द टीवी पर '21 सरफरोश: सारागढ़ी 1897' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
mohit raina
मोहित ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह श्रीनगर में रहने के दौरान आर्मी कैंप में घुसने का बहाना ढूंढा करते थे। उन्होंने बताया कि, ‘कभी-कभी हम आर्मी कैंप के पास खेला करते थे और कैंप में घुसने के लिए जानबूझकर गेंद को अंदर फेंक देते थे। जो लोग हमारी रक्षा करते थे मैं हमेशा उन लोगों की लाइफ को जानने के लिए उत्सुक रहता था'।
विज्ञापन
3 of 4
mohit raina
मोहित ने कहा, 'जब मैं कॉलेज में था तब कार्गिल युद्ध शुरू ही हुआ था। मुझे याद है मैं अपने दोस्तों के साथ बाइक पर जाता था और वहां पड़े खाली खोखे का जमा करता था’।मैं कई बार नेशनल डिफेंस अकेडमी (NDA) के लिए एग्जाम भी दे चुका हूं लेकिन कभी भी सेलेक्ट नहीं हो पाया। मैं काफी ओवर कॉन्फिडेंट था। मुझे लगता था कि मैं 6 फीट का हूं, मेरा सेलेक्शन तो हो ही जाएगा, लेकिन मैं विजन टेस्ट क्लियर नहीं कर सका’। मोहित अब स्क्रीन पर एक सेना के जवान के किरदार को निभाकर काफी खुश हैं'।
बता दें, '21 सरफरोश: सारागढ़ी 1897' शो में मोहित हवलदार ईश्वर सिंह के किरदार में हैं। उनका कहना है कि 'जो इंसान हमेशा से सेना को लेकर आकर्षित रहा हो उसके लिए हवलदार ईश्वर सिंह का किरदार निभाना एक सम्मान की बात है'। '7 महीने तक शो के लिए उनकी जिंदगी को जीना मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा’।