बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के लिए बड़ी खुशखबरी है। खबरों की मानें तो उन्हें 'बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने के लिए बुलाया गया है। इस फेस्टिवल में वह करण जौहर के साथ हिस्सा लेंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Bhumi Pednekar
भूमि पेडनेकर इस सम्मान से बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा - 'मैं बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रही हूं कि बर्लिन की तरफ से मुझे न्यौता भेजा गया है। अहम बात यह कि मैं भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करूंगी।'
विज्ञापन
3 of 4
Bhumi Pednekar
भूमि पेडनेकर का नाम उन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है जिन्होंने लगातार दो हिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के और 'शुभ मंगल सावधान' फिल्म शामिल है।
इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इसके साथ ही उनका नाम हाल ही में 'फोर्ब्स इंडिया की अंडर 30' लिस्ट में शामिल हुआ है। भूमि ने बॉलीवुड में 'दम लगा के हईशा' फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आए थे। यह फिल्म 2015 को रिलीज हुई थी।