नुसरत जहां
- फोटो : Instagram
जब माथे पर सिंदूर लगाए संसद पहुंचीं नुसरत जहां
नुसरत जहां ने निखिल जैन से शादी की थी, जबकि वह मुस्लिम समुदाय से आती हैं। अपनी शादी के बाद जब नुसरत पहली बार संसद पहुंचीं तो इस दौरान वह साड़ी में थीं और उन्होंने मंगलसूत्र के साथ मांग में सिंदूर भी लगाया था। उनका मंगलसूत्र और सिंदूर भी खूब चर्चा का विषय बना। इसी के चलते नुसरत जहां के खिलाफ देवबंद के धर्मगुरुओं ने फतवा भी जारी कर दिया। उनका कहना था कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए। नुसरत एक मुस्लिम महिला हैं तो वो सिंदूर कैसे लगा सकती हैं। सिंदूर और मंगलसूत्र देखने के बाद यह भी सवाल उठे कि क्या उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है।