आज शाम टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार मीरा रोड के गोड़देव शमशान भूमि में किया गया। तुनिशा शर्मा के मामा परम जीत सिंह ने उनको मुखाग्नि दी। तुनिशा शर्मा का पार्थिव शरीर जब श्मशान भूमि तो उनकी मां वनिता शर्मा बेटी का पार्थिव शरीर देख कर बेहोश गईं। पूरे परिवार के लिए यह बहुत ही दुख का क्षण रहा। तुनिशा शर्मा की मां बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। तुनिशा शर्मा की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। तुनिशा शर्मा परिवार की इकलौती बेटी थीं, जो महज 20 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं।