एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत का सच अभी पता नहीं चल पाया है। इस मामले में दिवंगत तुनिशा की मां विनीता शर्मा ने तुनिशा के एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर शीजान खान पर आरोप लगाए। तुनिशा की मौत के अगले ही दिन (25 दिसंबर 2022) को पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार कर लिया था। तब से पुलिस शीजान से पूछताछ कर रही है। आज शीजान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब इस मामले में शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने चुप्पी तोड़ी है। उनका दावा है कि शीजान बिल्कुल निर्दोष हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सोमवार को शीजान के परिवार के साथ प्रेस कांफ्रेंस करने की भी बात कही है।