फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tuesday Fitness: जेनिफर एनिस्टन से माइली साइरस तक, फिट रहने के लिए हॉलीवुड की हसीनाएं भी लेती हैं योग का सहारा

Tue, 21 Jun 2022 09:39 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जेनिफर एनिस्टन, माइली साइरस - फोटो : सोशल मीडिया
हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर आम आदमी और मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों तक, हर कोई खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेता है। योग लोगों की जीवनशैली में शामिल हो गया है। बॉलीवुड के सितारों को तो आपने कई बार योग करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की तरह ही हॉलीवुड के भी बहुत से सितारे खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेते हैं। आइए आपको बताते हैं हॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में जिन्होंने योग को अपने रूटीन का हिस्सा बना लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
माइली साइरस - फोटो : सोशल मीडिया
माइली साइरस
मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस माइली साइरस योगा करना पसंद करती हैं। वह अष्टांग योग सबसे ज्यादा करती हैं। मायली बिजी शेड्यूल में भी योगा के लिए जरूर समय निकालती हैं। वह अक्सर ही अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जेनिफर एनिस्टन - फोटो : सोशल मीडिया
जेनिफर एनिस्टन
'फ्रेंड्स' फेम अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन 53 की उम्र में भी बेहद फिट हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जेनिफर ने बताया था कि योगा से न सिर्फ उन्हें स्ट्रेस कंट्रोल करने में मदद मिलती है, बल्कि यह उनके माइंड और बॉडी को भी रिलैक्स करता है। ऐसे में वह हर दिन योगा करना पसंद करती हैं।

4 of 5
लेडी गागा - फोटो : सोशल मीडिया
लेडी गागा
लेडी गागा ने 2004 से योगा को अपनी दिनचर्या में शामिल कर रखा है। लेडी गागा ने ईटिंग डिस्ऑर्डर के अलावा अपनी सर्जरी के बाद भी योगा को ही रिकवरी के लिए चुना था। वह बिक्रम योग का अभ्यास करती हैं। योगा उन्हें फिटनेस के अलावा बैलेंस्ड लाइफ जीने में भी मदद करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बियॉन्से - फोटो : सोशल मीडिया
बियॉन्से
पॉप क्वीन बियॉन्से अपनी शानदार सिंगिंग और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। बियॉन्से को अपना परफेक्ट लुक पाने में योगा बहुत मदद करता है। वह डेली रूटीन में तो होगा करती ही हैं, इसके अलावा वेकेशंस के दौरान भी योगा करना नहीं भूलती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें