फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tuesday Fitness: 65 की उम्र में यंग एक्टर्स को मात दे रहे हैं अनिल कपूर, जानें क्या है अभिनेता की फिटनेस का राज

Tue, 19 Jul 2022 07:21 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में हर कोई खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करता है। कई सितारे तो खुद को इस हद तक फिट रखते हैं कि आप उनकी फिटनेस को देखकर उम्र का अंदाजा ही नहीं लगा सकते हैं। और ऐसी ही एक अभिनेता हैं अनिल कपूर, जिनके बारे में हमेशा यही कहा जाता है कि वह अपनी उम्र से काफी यंग दिखते हैं। अनिल कपूर खुद को फिट रखने के लिए घंटों पसीना बहाते हैं और डाइट का भी काफी ध्यान देते हैं। अगर आप भी खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो अभिनेता के इंस्पायर हो सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं अनिल कपूर का फिटनेस मंत्रा और डाइट प्लान...
विज्ञापन

2 of 4
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ये है वर्कआउट प्लान
अनिल कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी वर्कआउट वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। खुद को फिट रखने के लिए सबसे जरूरी होता है भरपूर नींद लेना और अनिल कपूर सात घंटे की नींद जरूर लेते हैं। इसके बाद सुबह उठकर वह सबसे पहले डार्ट्स खेलते हैं, जो उन्हें फोकस देता है। इसके अलावा वह अपने ट्रेनर के द्वारा बनाए गए प्लान के अनुसार काम करते हैं। वहीं, अनिल प्रतिदिन 1 से 1.5 घंटे जिम करते हैं। इसमें कार्डियो और वेट ट्रेनिंग शामिल होती है। इसके अलावा वह साइकिलिंग और हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग भी करते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कआउट से भी जरूरी डाइट
अनिल कपूर का मानना है कि फिट रहने के लिए डाइट वर्कआउट से भी ज्यादा मायने रखती है। अगर आप डाइट पर ध्यान देंगे तो अपना गोल भी आसानी से हासिल कर पाएंगे। डाइट सही होने से आपका आधे से ज्यादा काम बन जाता है। वहीं, वर्कआउट से आप अपनी स्ट्रेंथ और स्टैमिना को बढ़ा सकते हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
यह डाइट करते हैं फॉलो
रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर हर दो घंटे में कुछ खाते हैं और अपने दिन की शुरुआत खाली पेट पानी पीकर करते हैं। इसके बाद वह एक केला खाते है। ब्रेकफास्ट में वह ब्राउन ब्रेड सैंडविच के साथ अंडा और ब्लैक कॉफी लेते हैं। लंच में वह दाल, सब्जी, ब्राउन राइस और रोटी खाना पसंद करते हैं। वह बीच में एप्पल जूस भी ले लेते हैं। डिनर में अनिल सैलेड खाना पसंद करते हैं। वहीं, अपने चीट डे में वह समोसा खाना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें