फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tuesday Fitness: इन नियमों को अपनाकर खुद को फिट रखते हैं बॉलीवुड के सितारे, आप भी कर सकते हैं फॉलो

Tue, 06 Sep 2022 07:30 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आपको लगता है कि सिर्फ जिम जाकर वर्कआउट करने से खुद को फिट किया जा सकता है, तो आप गलत हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको बहुत सी आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमा जगत से जुड़े सभी सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के जैसे फिट देखने की चाह रखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खुद को फिट रखने के लिए सितारे कितनी मेहनत करते हैं। अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ जिम जाकर वर्कआउट करने से खुद को फिट किया जा सकता है, तो आप गलत हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको बहुत सी आदतों को अपनाना होगा। सेलिब्रिटी भी अपनी दैनिक दिनचर्या में कई आदतों को अपनाते हैं, जिससे वह खुद की फिटनेस पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

वजन बढ़ने के कारण को पहचाने
वेट लॉस जर्नी शुरू करने से पहले आपको उस चीज को पहचानना होगा, जो आपका वजन बढ़ा रही है। सितारे भी पहले उन कारकों का पता लगते हैं, जिनकी वजह से उनका वजन बढ़ रहा है और उसके बाद उन्हें दूर करते हैं। ऐसे में आपको भी पहले ये पता लगाना होगा फिर उसे हिसाब से अपना प्लान बनाना होगा। हॉलीवुड अभिनेत्री रेबेल विल्नस ने हाल ही में अपनी डाइट पर कंट्रोल करके 34 किलो वजन घटाया है।

रकुल प्नीत सिंह, शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
नियमित रहना जरूरी
खुद को फिट करने के लिए सबसे पहले आपको उसे नियमित रखने पर ध्यान देना होगा। अगर आप रोजाना वर्कआउट या अपनी डाइट पर ध्यान नहीं देंगे तो यह आपके लिए सही नहीं रहेगा। वर्कआउट की शुरुआत करने के बाद से ही उसे नियमित रखें ताकि फ्लो न टूटे और बढ़िया रिजल्ट मिल सके। सितारे भी खुद को फिट रखने के लिए नियमित वर्कआउट का बहुत ख्याल रखते हैं।

डाइट प्लान बनाएं
फिटनेस जर्नी के दौरान डाइट सबसे जरूरी है। सितारे भी अपने खानपान का काफी ध्यान देते हैं और महीने में एक-दो दिन चीट डे भी रखते और जंक फूड का सेवन कर लेते हैं। लेकिन बाकी समय वह अपनी डाइट को अच्छी तरह फॉलो करते हैं। ऐसे में फिट रहने के लिए डाइट प्लान होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

अपना गोल तय करें
सितारे के लिए खुद को फिट रखना उनके जीवन का जरूरी हिस्सा है। वह अपने ट्रेनर के साथ मिलकर अपने लिए गोल तय करते हैं और उसके हिसाब से वर्कआउट और डाइट प्लान करते हैं। ऐसे में आपको भी फिटनेस जर्नी के शुरू होने से पहले अपना गोल तय करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें