अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह आए दिन शो पर कंटेस्टेंट्स के सामने अपने जीवन से जुड़े कई खुलासे कर रहे हैं। अपनी बढ़ती उम्र के बावजूद अमिताभ लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं। जहां दर्शक अमिताभ को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम करते देखने के लिए उत्सुक हैं, वहीं वह अमिताभ की होस्टिंग को भी खूब एंजॉय करते हैं। इतना ही नहीं फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ अमिताभ सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहते हैं। ऐसे में हाल ही बॉलीवुड के महानायक ने अपने ब्लॉग पर एक किस्सा साझा किया है, जिसमें अभिनेता का अपनी सेहत को लेकर दर्द छलका।