सिनेमा जगत से जुड़े सभी सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहते हैं। खुद को फिट रखने के लिए सितारे अपने डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन का खासा ध्यान रखते हैं और जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। वहीं, आपने यह बात भी सुनी होगी कि फिट रहने के लिए चावल खाना बंद कर देना चाहिए। लेकिन अगर आज हम आपको कहे 61 साल के सुनील शेट्टी की फिटनेस में चावल का भी हाथ है तो आप हैरान जरूर हो जाएंगे। सुनील शेट्टी की बॉडी का आज हर कोई दीवाना है और वह यंग एक्टर को भी मात देते हैं। वहीं, सुनील शेट्टी अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको अभिनेता का फिटनेस सीक्रेट...