फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrachur Singh: आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे चंद्रचूड़ सिंह, किसी को भी प्रेरणा दे सकती है अभिनेता की कहानी

Tue, 11 Oct 2022 07:55 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : social media
बॉलीवुड में हैंडसम बॉय के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। चंद्रचूड़ सिंह एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी कहानी किसी को भी प्रेरणा दे सकती है। उन्होंने जिस मेहनत से अपना मुकाम बनाया और असफलता व निजी जीवन में उतार चढ़ाव के बावजूद पूरी मजबूती के साथ जिस तरह से वापसी की वह काबिले तारीफ है। चंद्रचूड़ सिंह ने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं और अब वह ओटीटी पर भी डेब्यू कर चुके हैं। फिलहाल जन्मदिन के मौके पर जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़ी खास चीजें।
विज्ञापन

2 of 5
चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : social media
11 अक्टूबर, 1968 को जन्मे चंद्रचूड़ सिंह की मां ओडिशा के बालनगिर के महाराजा की बेटी थीं और पापा बलदेव सिंह यूपी में अलीगढ़ की खैरा सीट से सांसद थे। चंद्रचूड़ सिंह को बचपन से ही एक्टिंग के साथ सिंगिंग करने का भी शौक था और इसी वजह से उन्होंने क्लासिकल की ट्रेनिंग भी ली थी, यहां तक कि पढ़ाई पूरी करने के बाद स्कूल में म्यूजिक भी सिखाना शुरू कर दिया था और बच्चों को पढ़ाते भी थे। इसके अलावा वह आईएएस की तैयारी भी कर रहे थे लेकिन इसी बीच फिल्मों के ऑफर मिलने की वजह से वह मुंबई आ गए।
विज्ञापन

3 of 5
chandrachur singh - फोटो : social media
अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 1990 में फिल्म 'आवारगी' से की थी, हालांकि यह फिल्म बीच में ही अटक गई और उनकी पहली रिलीज फिल्म साल 1996 में आई 'तेरे मेरे सपने' थी। इस फिल्म के ऑडिशन का टेप देखने के बाद गुलजार साहब ने उन्हें फिल्म 'माचिस' के लिए साइन किया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और चंद्रचूड़ सिंह स्टार बन गए। इसके बाद उन्हें खासतौर पर जोश फिल्म के लिए काफी सराहना मिली।

4 of 5
चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : social media
जब एक्सीडेंट की वजह से पड़ा करियर पर असर
चंद्रचूड़ सिंह की गिनती दमदार एक्टर्स में तो होती ही थी, इसके साथ ही उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से भी छाप छोड़ी लेकिन इन सबके बावजूद वह उन्हें वह सफलता हासिल नहीं हो पाई और अचानक वह फिल्मी दुनिया से गायब हो गए। दरअसल जानकारी सामने आई थी कि साल 2001 में गोवा में वाटर स्कीइंग के दौरान उनका एक एक्सीडेंट हो गया था और इसी वजह से वह लंबे समय तक फिल्मों से दूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ओटीटी पर शुरू की दूसरी पारी - फोटो : social media
प्रेरणादायक है अभिनेता चंद्रचूड़ की कहानी
एक्सीडेंट में चंद्रचूड़ को कंधे में गहरी चोट लगी थी और वह ज्यादा हिल नहीं सकते थे, इस वजह से उनका वजन भी काफी बढ़ गया, यह एक कड़वी सच्चाई है कि फिल्मी दुनिया में बने रहने के लिए फिटनेस होना बेहद जरूरी है। हालांकि अभिनेता ने हार नहीं मानी और साल 2012 में फिल्म 'चार दिन की चांदनी' से वापसी की लेकिन यह फिल्म भी फ्लॉप रही। इसके बाद वह वेब सीरीज आर्या में सुष्मिता सेन के पति के किरदार में नजर आए और इसके बाद अब अक्षय कुमार संग कठपुतली में  पुलिस ऑफिसर का किरदार अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें