लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इतनी हुई 13वें दिन कमाई
दरअसल, आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह फेल साबित हुई है, जिसका सीधा असर फिल्म की खराब कमाई पर दिखा है। इस फिल्म ने अपनी खराब कमाई का प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार यानी 12वें दिन महज 73 लाख रुपये ही जुटाए थे। लेकिन मंगलवार को फिल्म की कमाई इससे भी ज्यादा बुरी रही। मंगलवार यानी 13वें दिन इस फिल्म ने लगभग 65 लाख रुपये ही कमाए हैं, जिसके बाद अब 'लाल सिंह चड्ढा' का टोटल कलेक्शन 57.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।