बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की 'सर्कस' ढेर होती दिखाई दे रही है। वजह है इसमें परोसा गया खराब कंटेंट, जिसका असर फिल्म की कमाई पर साफ नजर आ रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह सरीखे सितारों की एक्टिंग भी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड की हॉलीवुड की 'अवतार 2' काफी अच्छी कमाई कर रही है। बीते दिनों रिलीज हुई जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार 2' ने ओपनिंग डे से ही सर्कस को कड़ी टक्कर दी है। वहीं अजय देवगन की 'दृश्यम 2' का जलवा अभी भी बरकरार है। इसके साथ ही रितेश देशमुख की मराठी फिल्म 'वेड' भी अपने प्रदर्शन से सबको चौंका रही है। तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी।