R. D. Burman
- फोटो : social media
1988 में पड़ा था दिल का दौरा
साल 1985 में आरडी बर्मन के करियर में काफी बदलाव आया। उस दौरान कई फिल्में असफल रही। जिसका कारण आरडी के संगीत को भी ठहराया गया। वहीं, साल 1988 में आरडी को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद लंदन में उनका इलाज कराया गया। इलाज के दौरान आरडी ने कई धुने बनाई। पंचम दा के द्वारा ए लव स्टोरी में आखिरी बार संगीत कंपोज किया गया। इस फिल्म के गाने सुपरहिट रहे। जिसके बाद 4 जनवरी साल 1994 में दिल की बीमारी के चलते आरडी बर्मन ने दुनिया को अलविदा कर दिया।