फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'थैंक गॉड' ने दी 'राम सेतु' को पटखनी, 300 करोड़ के क्लब में प्रवेश के लिए तैयार 'कांतारा'

Wed, 02 Nov 2022 07:47 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्म के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है। एक तरफ अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' ने 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, दूसरी तरफ अजय देवगन की 'थैंक गॉड' की कमाई अब भी 30 करोड़ रुपये के आस-पास अटकी हुई है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन ने अक्षय कुमार को पटखनी दे दी है। कैसे? यही चीज हम आपको आज की रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं। पढ़िए...
विज्ञापन

2 of 6
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया
राम सेतु
अक्षय कुमार, साल 2022 में लगातार तीन फ्लाॅप फिल्में दे चुके हैं। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होने के लिए फिल्म 'राम सेतु' उनका आखिरी मौका थी। हालांकि, सामने आ रहे आंकड़ों की मानें तो अभिनेता की यह आखिरी कोशिश भी विफल होती दिख रही है। दरअसल, फिल्म का बजट तकरीबन 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं, फिल्म ने मंगलवार यानी आठवें दिन तक 61.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी 'राम सेतु' ने आठ दिन में अपनी लागत का मात्र 30.95 फीसदी कमाया है।

यह भी पढ़ें:  जीनत अमान के बेल बॉटम से दीपिका के निजामी लुक तक, सुपरहिट था इन फिल्मों का फैशन
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 6
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया
आठ दिन में राम सेतु ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन
दिन कलेक्शन
पहला दिन 15.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 11.4 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 8.75 करोड़ रुपये
चौथा दिन 6.05 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 7.3 करोड़ रुपये
छठवां दिन 7.25 करोड़ रुपये
सातवां दिन 3 करोड़ रुपये
आठवां दिन 2.90 करोड़ रुपये
कुल 61.90 करोड़ रुपये

4 of 6
थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
थैंक गॉड
कमाई के मामले में अजय देवगन, अक्षय कुमार से आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ जहां 'राम सेतु' ने अपनी लागत का मात्र 30 फीसदी कमाया है। वहीं, दूसरी तरफ अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' अपने बजट का 46.3 फीसदी कमाने में कामयाब रही है। बता दें कि फिल्म 'थैंक गॉड' को तकरीबन 70 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। वहीं, फिल्म की कमाई की बात करें तो 'थैंक गॉड' ने आठ दिन में 32.41 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ये हॉरर कॉमेडी फिल्में मचा चुकी हैं बॉक्स ऑफिस पर धमाल , क्या फोन भूत दिखा पाएगी कमाल?
विज्ञापन

5 of 6
थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
बीते एक हफ्ते में इतनी हुई 'थैंक गॉड' की कमाई
दिन कलेक्शन
पहला दिन 8.1 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 6 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 4.15 करोड़ रुपये
चौथा दिन 3.3 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 3.7 करोड़ रुपये
छठवां दिन 4 करोड़ रुपये
सातवां दिन 1.6 करोड़ रुपये
आठवां दिन 1.56 करोड़ रुपये
कुल 32.41 करोड़ रुपये
विज्ञापन

6 of 6
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
कांतारा
ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से आगे बढ़ रही है। 'कांतारा' (सभी भाषाएं) ने 31 दिन में 289.21 करोड़ रुपए का जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने घरेलू बाजार में कुल (सभी भाषाएं) 268.21 करोड़ रुपये और विदेशों में 21 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, अब उम्मीद की जा रही है कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म जल्द ही 300 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले सकती है।

यह भी पढ़ें: असल जिंदगी में भी किंग हैं बॉलीवुड के बादशाह, एक दिन में ही कमा लेते हैं करोड़ों रुपये
विज्ञापन
Next