फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tuesday BO Collection: योद्धा की कमाई में गिरावट जारी, दर्शक बटोरने में कामयाब शैतान, जानें बस्तर का हाल?

Wed, 20 Mar 2024 09:26 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 की होड़ जारी है। आइए हालिया रिलीज फिल्मों के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
 
विज्ञापन
1 of 5
योद्धा, बस्तर, शैतान - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में हर हफ्ते नई फिल्में दस्तक देती हैं और बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 बनने की होड़ में लग जाती हैं। हालिया रिलीज फिल्में भी कमाई के मामले में अन्य फिल्मों को पटखनी देने में जुटी हुई हैं। इनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा', अदा शर्मा की 'बस्तर द नक्सल स्टोरी', आर माधवन-अजय देवगन की 'शैतान' और यामी गौतम अभिनीत 'आर्टिकल 370' शामिल हैं। आइए इन फिल्मों के हालिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं और कारोबार के हिसाब से यह जान लेते हैं कि किस फिल्म को दर्शक ज्यादा प्यार दे रहे हैं- 
विज्ञापन

2 of 5
बस्तर द नक्सल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' का हाल बेहाल नजर आ रहा है। विपुल शर्मा के जरिए निर्मित इस फिल्म में अदा शर्मा और इंदिरा तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी, और रिलीज के पहले दिन 50 लाख रुपये की कमाई करती नजर आई। उम्मीद थी कि यह वीकएंड पर अच्छी कमाई करेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। वहीं इसने मंगलवार को यानी अपनी रिलीज के पांचवें दिन 21 लाख रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका टोटल 2.46 करोड़ रुपये ही हो पाया है।

Kya Kehna: 'क्या कहना' का हिस्सा नहीं थे सैफ, 24 साल बाद तौरानी ने बताया छोटे नवाब की एंट्री का दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन

3 of 5
योद्धा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी अभिनीत फिल्म 'योद्धा' ने 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। हालांकि, सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखाती नजर नहीं आ रही है। फिल्म की कहानी एक सैनिक के इर्द गिर्द घूमती है, जो हाईजैक विमान को बचाने के मिशन पर है। 'योद्धा' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर 4.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया, अब इसका कुल कलेक्शन 21.30 करोड़ रुपये है।

Ranveer Singh: रणवीर सिंह पिता बनने के बाद लेने जा रहे लंबा ब्रेक? जानें सुपरस्टार से जुड़ा यह बड़ा अपडेट

4 of 5
'शैतान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14.75 करोड़ रुपये का खाता खोला। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट तकरीबन 65 करोड़ रुपये है। फिल्म की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ‘शैतान’ ने अपनी रिलीज के 12वें दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, अब इसकी कुल कमाई 109.05 करोड़ रुपये है।

College Romance: 'कॉलेज रोमांस' के मेकर्स को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्टिकल 370 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' अपना लोहा मनवाने में कामयाब रही है। यामी गौतम अभिनीत इस फिल्म ने 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी और अबतक दर्शक जुटाने में सफल नजर आ रही है। 'आर्टिकल 370' ने अपनी रिलीज के 26वें दिन को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 33 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 73.04 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें