फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'कांतारा' के आसपास भी नहीं फटक रही 'डॉक्टर जी', अब राम भरोसे है 'गॉडफादर' और 'विक्रम वेधा'

Wed, 19 Oct 2022 08:31 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्टर जी, पोन्नियन सेल्वन, गॉडफादर और विक्रम वेधा  सिनेमाघरों में इन दिनों ये फिल्में लगी हैं। जिनमें से डॉक्टर जी की हालत को पांचवें दिन से ही खराब नजर आ रही है। वहीं अब पोन्नियन सेल्वन की कमाई में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। गॉडफादर और विक्रम वेधा की हालत तो बहुत ही खराब है। ये दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर फेल साबित हो चुकी हैं। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में हम आपको इन फिल्मों के हर दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों के क्या हालात रहे। 
विज्ञापन

2 of 6
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
कांतारा
कन्नड़ फिल्म कांतारा ने साउथ में खूब धमाल मचाया है। साउथ में इस फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसे हिंदी में रिलीज करने का फैसला किया जो कि सफल साबित हुआ। साउथ के बाद ये फिल्म हिंदी में भी जमकर धमाल मचा रही है। फिल्म के 19वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार कांतारा ने मंगलवार को कुल आठ करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई 127.19 करोड़ रुपये हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें- Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘विक्रम वेधा’ की हालत खराब, 19वें दिन किया महज इतना कारोबार
 
विज्ञापन

3 of 6
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
पीएस-1
पीएस-1 के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद अब इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच फिल्म के 19वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। वीकएंड के बाद इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म का कलेक्शन 1.50 करोड़ रुपये रहा है। पीएस-1 की अब तक की कुल कमाई 251.25 करोड़ रुपये हो चुकी है। 

4 of 6
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया
गॉडफादर
चिरंजीवी और सलमान खान स्टारर फिल्म गॉडफादर को रिलीज हुए 15 दिन का समय बीत चुका है। दोनों सुपरस्टार के होने के बाद भी दर्शकों को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से मंगलवार को इस फिल्म ने 50 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 72.05 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
डॉक्टर जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डॉक्टर जी
'डॉक्टर जी' दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब नजर आ रही है। अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी 'डॉक्टर जी' ने पहले दिन 3.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। देशभर में 14 अक्तूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से मंगलवार की कमाई और गिर गई है। फिल्म ने पांचवें दिन सिर्फ 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके हिसाब से फिल्म ने अभी तक कुल 18.17 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम वेधा
पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी 'विक्रम वेधा' साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म का हिंदी रीमेक है। जहां आर माधवन और विजय सेतुपति स्टारर साउथ की फिल्म को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिला था, तो हिंदी रीमेक लोगों का दिल जीतने में असफल साबित हो रही है। फिल्म के 19वें दिन की कमाई की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने मंगलवार को सोमवार से भी कम कमाई की है। सोमवार को जहां फिल्म ने 38 लाख रुपये का कलेक्शन था, तो मंगलवार को इसकी कमाई 35 लाख रुपये रही है। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 77.32 करोड़ रुपये हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें