फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सातवें दिन दर्शकों पर चला शनाया कपूर और आर्दश गौरव की फिल्म का जादू, जानें 'तू या मैं' का कलेक्शन

Thu, 19 Feb 2026 09:25 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tu Yaa Main Collection Day 7: शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' की रिलीज को आज पूरे सात दिन हो चुके हैं। जानें फिल्म ने गुरुवार को कितने की कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'तू या मैं' - फोटो : अमर उजाला
शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म 'तू या मैं' को रिलीज हुए आज पूरे सात दिन हो चुके हैं। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानें आज सातवें दिन इस फिल्म ने कितने की कमाई की है?
विज्ञापन

2 of 5
'तू या मैं' - फोटो : X
'तू या मैं' का अब तक का कलेक्शन
शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म 'तू या मैं' 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने का कारोबार कर लिया है-
  • पहला दिन- 60 लाख रुपये
  • दूसरा दिन—1.45 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन—80 लाख रुपये
  • चौथा दिन- 40 लाख रुपये
  • पांचवां दिन- 45 लाख रुपये
  • छठा दिन- 35 लाख रुपये
विज्ञापन

3 of 5
'तू या मैं' - फोटो : इंस्टाग्राम
'तू या मैं' का सातवें दिन की कमाई
फिल्म 'तू या मैं' की रिलीज को आज पूरे सात दिन हो चुके हैं। आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' की कमाई लगातार घटती जा रही है। आज गुरुवार को इस फिल्म ने सिर्फ 24 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 'तू या मैं' ने अब तक बॉक्स ऑफस पर कुल 4.29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका की मां ने कैब ड्राइवर को जड़ दिया था थप्पड़, बोलीं- 'मेरी टीनएज बेटी...'; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

4 of 5
'तू या मैं' - फोटो : सोशल मीडिया
'तू या मैं' की कहानी और स्टार कास्ट
दो इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक साहसिक यात्रा के रूप में शुरू होने वाली यह कहानी, पिछड़े इलाकों के खतरों और एक चालाक शिकारी के खिलाफ जीवन-मरण के संघर्ष में बदल जाती है। 'तू या मैं' को आनंद एल. राय, हिमांशु शर्मा और विनोद भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है। सर्वाइवल थ्रिलर में शनाया एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, अवनी उर्फ मिस वैनिटी और आदर्श मारुति उर्फ आला फ्लोपारा के रोल में हैं। इसकी कहानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी रोमांटिक वेकेशन तब खतरनाक मोड़ ले लेती हैं जब वे खुद को एक मगरमच्छ के साथ फंसा हुआ पाते हैं।

यह भी पढ़ें: निक जोनस ने की पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, लिखा- 'फिल्म 'द ब्लफ' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर...'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'ओ रोमियो' - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
'तू या मैं' और 'ओ रोमियो' में टक्कर
13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दो फिल्में एक साथ रिलीज हुई थीं। पहली शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो'। दूसरी शनाया कपूर और आदर्श गौरव की 'तू या मैं'। इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला जारी है। 'ओ रोमियो' एक एक्शन फिल्म है। शाहिद की इस फिल्म ने आज गुरुवार को 2.52 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 46.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें: ‘द बीटल्स’ की कास्ट की घोषणा, फिल्म का निर्देशन करेंगे सैम मेंडेस; जानिए कौन निभाएगा किसका किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें