फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में धीमी हुई ‘ओ रोमियो’ की रफ्तार, सातवें दिन किया कितना कलेक्शन? शाहिद की ‘देवा’ से रही आगे

Thu, 19 Feb 2026 08:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie O Romeo Day 7 Collection: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा हो चुका है। लेकिन इसकी कमाई में भारी गिरावट है। इसके बावजूद यह शाहिद की पिछली फिल्म ‘देवा’ से बेहतर ही परफॉर्म कर रही है। जानिए, ‘ओ रोमियो’ का सातवें दिन का कलेक्शन? 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'ओ रोमियो' - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की जोड़ी जब फिल्म ‘ओ रोमियो’ लेकर आई तो दर्शकों को लगा कि ‘हैदर’ और ‘कमीने’ जैसी फिल्मों का जादू बॉक्स ऑफिस पर दोबारा दिखेगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन काफी निराश कर रहा है। जानिए, सातवें दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है? 

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'ओ रोमियो' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘ओ रोमियो’ ने सातवें दिन की कितनी कमाई? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने सातवें दिन 1 करोड़ 83 लाख रुपये कमाए हैं, यह फिल्म का शुरुआती आंकड़ा है। रात में इसके कलेक्शन में इजाफा हो सकता है। वैसे छठे दिन इस फिल्म ने 3.65 करोड़ कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 45.83 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'ओ रोमियो' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

शाहिद की पिछले फिल्म ‘देवा’ से बेहतर साबित हुई ‘ओ रोमियो’
शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘देवा’ के एक हफ्ते के कलेक्शन से ‘ओ रोमियो’ की तुलना करें तो यह बेहतर साबित होती है। फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने एक हफ्ते में 45.83 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि ‘देवा’ ने एक हफ्ते में 28 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह ‘ओ रोमियो’ चाहे धीमी रफ्तार से कलेक्शन कर रही हूं, यह शाहिद कपूर की पिछली रिलीज से अच्छा प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है। 

4 of 5
ओ रोमियो वर्सेस तू या मैं - फोटो : सोशल मीडिया

'तू या मैं' ने ‘ओ रोमियो’ के सामने टेके घुटने 
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ के साथ शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर रोमांटिक थ्रिलर मूवी ‘तू या मैं’ भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने सातवें दिन सिर्फ 24 लाख रुपये कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 4.29 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'ओ रोमियो' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्या है 'ओ रोमियो' फिल्म की कहानी? 
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'ओ रोमियो' हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ बॉम्बे’ पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार मुंबई के गैगस्टर हुसैन उस्तरा से प्रेरित बताया जा रहा है। उनके साथ तृप्ति डिमरी फिल्म में हैं, जो रानी के रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें