आज कल फिल्मों को प्रमोट करने का ट्रेंड फैंस के साथ शुरू हो गया है और ऐसे समय में जब मीडियाकर्मी स्टार्स या फिल्म के निर्माता निर्देशक से बात करते हैं तो बातचीत का सिलसिला शुरू होकर कहीं और भी पहुंच जाता है। सोमवार को रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर मुंबई में लांच हुआ। इन सितारों का ध्यान मीडिया के सवाल जवाब पर कम फैंस की प्रतिक्रिया पर कुछ ज्यादा ही था। पूरे ट्रेलर लांच के दौरान बस इसी बात पर चर्चा होती रही कि कौन झूठा है तो कौन मक्कार। फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के बाद रणबीर कपूर 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी रॉम कॉम फिल्म कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने कहा, 'फिल्म चल गई तो ठीक, नहीं तो समझूंगा कि डायरेक्टर में ही खोट है।'