फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TJMM BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'तू झूठी मैं मक्कार' की पकड़ बरकरार, दूसरे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Thu, 09 Mar 2023 10:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कर फैंस के लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को पहले दिन काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। क्रिटिक्स के साथ दर्शकों को भी यह फिल्म काफी पसंद आई है। आइए जानते हैं कि इसने टिकट खिड़की पर अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
Filmy Wrap: चीन में रिलीज होगी सुई धागा और पति पीयूष पूरे से अलग हुईं अंगूरी भाभी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

2 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
होली के मौके पर रिलीज हुई लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को छुट्टी का फायदा मिला था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत करते हुए बुधवार को 15.73 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें कि लव रंजन को रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में बनाने का एक्सपर्ट माना जाता है। अब तक उनकी बनाई ऐसी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई हैं। यही वजह है कि पहले दिन सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए अच्छी तादाद में भीड़ जुटी।
Karan-Tejasswi: करण-तेजस्वी के रिश्ते में आई दरार? ब्रेकअप पर अभिनेत्री के जवाब से फैंस को मिली राहत
विज्ञापन

3 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि, फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिला है। वर्किंग डे होने की वजह से फिल्म की कमाई में लगभग 45 फीसदी कमी नजर आई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने आठ करोड़ पचास लाख का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 24.23 करोड़ हो गया है। दिग्गजों के मुताबिक वीकएंड पर फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल दर्ज की जा सकती है। 
Sara Ali: सारा ने फिल्म 'मर्डर मूवी' का पहला शेड्यूल किया पूरा, निर्देशक ने फोटो शेयर कर कही यह बात
 

4 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म का बजट 95 करोड़ का है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अपनी लागत को आसानी से पार कर लेगी। बता दें कि यह फिल्म दो दिन में अपने बजट का 25 फीसदी से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है। शनिवार और रविवार को फिल्म एक बार फिर ताबड़तोड़ कलेक्शन करती नजर आ सकती है।
Ranbir Kapoor: रणबीर को पहली बार धूम्रपान करते देख कैसा था मां नीतू कपूर का रिएक्शन? अभिनेता ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद रणबीर जल्द ही एनिमल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इससे पहले वह कबीर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन भी कर चुके हैं। इस फिल्म 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी है।
Chaim Topol: ऑस्कर विजेता इस्राइली अभिनेता चैप टोपोल का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें