फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TJMM Box Office Collection: 'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई में आया जबर्दस्त उछाल, चौथे दिन कर डाला इतना कलेक्शन

Sat, 11 Mar 2023 08:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। होली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक संतोषजनक कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
Ali Sethi: ऑस्कर प्री पार्टी में पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी ने गाया लता मंगेशकर का 'ये समा', जमकर हुई हूटिंग
विज्ञापन

2 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक लव रंजन की इस रोमांटिक-कॉमेडी को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इससे पहले वह सोनू के टीटू की स्वीटी, प्यार का पंचनामा और दे दे प्यार दे जैसी हिट रॉम-कॉम फिल्में बना चुके हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ओपनिंग डे पर तू झूठी मैं मक्कार ने 15.73 करोड़ का बिजनेस किया था। 
Filmy Wrap: जींस का टैग न हटाने पर सिद्धार्थ ट्रोल और श्याम बेनेगल की किडनी फेल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

3 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म को होली की छुट्टी का फायदा मिला था। हालांकि, इसके अगले दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी। आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 10.34 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं शुक्रवार को फिल्म ने 10.52 करोड़ बटोरे थे। 
Jaya Prada: इंडियन आईडल 13 के सेट पर जया प्रदा ने किया 'नौलखा मंगा दे' पर डांस, फैंस बोले- खूबसूरती उम्र...

4 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को जबर्दस्त उछाल लेते हुए 16 करोड़ की कमाई कर डाली है। इसके साथ ही अब फिल्म का कुल बिजनेस 52.59 करोड़ हो गया है। कलेक्शन का यह आंकड़ा ओपनिंग डे भी ज्यादा है। माना जा रहा है कि रविवार को फिल्म की कमाई में फिर से उछाल दर्ज किया जा सकता है।
Sanjay Dutt: अधीरा के बाद संजय दत्त फिर बनेंगे 'खलनायक', थलपति विजय ने गले लगाकर किया 'लियो' के सेट पर स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि फिल्म का बजट लगभग 95 करोड़ का है। कलेक्शन के आंकड़ों को देखते हुए माना जा रहा है कि कुछ ही दिनों में तू झूठी मैं मक्कार अपनी लागत वसूल कर लेगी। इसके स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर के अलावा श्रद्धा कपूर, अनुभव बस्सी और डिंपल कपाड़िया भी हैं। इस फिल्म से निर्माता बोनी कपूर ने भी अपना एक्टिंग डेब्यू किया है।
TV: भीषण आग के बाद फिर से शुरू हुई 'गुम है किसी के प्यार में' की शूटिंग, शो की अभिनेत्री बोलीं- शो मस्ट गो ऑन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें