फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: जींस का टैग न हटाने पर सिद्धार्थ ट्रोल और श्याम बेनेगल की किडनी फेल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sat, 11 Mar 2023 07:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्याम बेनेगल - फोटो : social media
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ न कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। कभी कोई सितारा बुरी तर से ट्रोल किया जाता है, तो कभी किसी को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं।  ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
रिद्धिमा पंडित - फोटो : social media
'बहू हमारी रजनी कांत' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस  रिद्धिमा पंडित  ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने पिछले साल सितंबर में अपने एग्स फ्रीज किए थे। उनका कहना है कि उन्हें अपने फैसले पर गर्व है। उनका कहना है कि अब वह अपनी जिंदगी में पहले से ज्यादा आजाद महसूस कर रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी और बच्चों को लेकर फ्यूचर प्लानिंग के बारे में भी बताया।
Ridhima Pandit: एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने फ्रीज कराए अपने अपने एग्स, बोलीं- अब मुझ पर शादी का दबाव नहीं
विज्ञापन

3 of 11
रणबीर कपूर आलिया भट्ट - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट बेहद स्वीट कपल हैं। अक्सर दोनों अपने खुशहाल वैवाहिक जीवन के मधुर किस्से साझा करते रहते हैं। 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर और आलिया शादी के बंधन में बंधे थे। 6 नवंबर 2022 को उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ। माता पिता बनने के बाद दोनों खुशी और उत्साह से भरे हुए हैं। वे अपनी बेटी को खूब प्यार करते हैं।
Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट की इस आदत से परेशान हैं रणबीर कपूर, बोले- बाथरूम से आते ही रूम में...

 

4 of 11
श्याम बेनेगल - फोटो : Social Media

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मशहूर फिल्म निर्देशक और स्क्रीनराइट श्याम बेनेगल को लेकर एक चिंताजनक खबर आ रही है। उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिलहाल निर्देशक घर पर डायलिसिस से गुजर रहे हैं। सामने आई खबरों के मुताबिक दो दिन पहले ही मेडिकल जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। 
Shyam Benegal Health: श्याम बेनेगल की दोनों किडनी फेल? घर पर चल रहा इलाज

विज्ञापन

5 of 11
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : insta

सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार वजह अभिनेता की शादी नहीं, बल्कि उनकी एक भूल है। दरअसल, हाल ही में अभिनेता को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अपनी गाड़ी से निकलकर अभिनेता एयरपोर्ट के अंदर जा रहे थे, तभी यूजर्स को उनकी जींस पर लगा टैग दिख गया, जिसे शायद वह निकालना भूल गए थे। अब इस पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं, कुछ यूजर्स अभिनेता की इस भूल पर चुटकी लेते नजर आए।
Sidharth Malhotra: जींस का टैग हटाना भूले सिद्धार्थ, यूजर्स ने पूछा- कियारा भाभी ध्यान नहीं रखतीं क्या?

 

विज्ञापन

6 of 11
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘आरआरआर’ का परचम अब सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशी धरती पर भी लहरा रहा है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘आरआरआर’ दुनिया का सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुआ, जिसे लेकर पूरे भारत में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अब काफी दिनों के बाद राम चरण ने दिल खोलकर अपनी जर्नी से लेकर ऑस्कर नॉमिनेशन के साथ कई और विषयों पर बात की है।
Ram Charan: राम चरण ने बताया पिता उन्हें इंडस्ट्री के ग्लैमर से रखते थे दूर, कहा- आम बच्चों की तरह हुई परवरिश

विज्ञापन

7 of 11
लॉरेन गॉटलिब - फोटो : insta
सिनेमा की दुनिया में इस समय अगर किसी समारोह का नाम गूंज रहा है तो वह सिर्फ और सिर्फ ऑस्कर है। सभी की निगाहें  पूरी दुनिया की नजरें 95वें अकादमी पुरस्कार पर टिकी हुई हैं। यह अवॉर्ड इस बार भारत के लिए बहुत खास है क्योंकि  इस बार फिल्म आरआरआर का गाना नाटू-नाटू भी बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है। इसके साथ ही बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण इस बार स्टेज पर होस्टिंग करती हुई भी नजर आने वाली हैं। ऐसे में सभी लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही हमारे पास आप लोगों के लिए एक और खबर है, जो सभी के चेहरों पर मुस्कान ला देगी। दरअसल, लॉरेन गॉटलिब ऑस्कर्स 2023 में आरआरआर के नाटू-नाटू गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देती नजर आएंगी।
Oscars 2023: ऑस्कर में 'नाटू-नाटू' पर अब नाचेगा अमेरिका, इस एक्ट्रेस को मिली परफॉर्म करने की जिम्मेदारी

8 of 11
कपिल शर्मा व पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो को लेकर घर-घर में मशहूर हैं। बड़े से बड़े सेलिब्रिटी उनके शो में शिरकत करते हैं। सिनेमा जगत के कई सितारे कपिल के शो पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आते हैं। इस दौरान कपिल सभी के साथ मिलकर दर्शकों को ठहाकों का डोज देते हैं। अब कपिल ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपने कॉमेडी शो में आमंत्रित किया था।
Kapil Sharma: कपिल शर्मा के शो में अतिथि बनकर आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी? कॉमेडियन ने किया खुलासा

9 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को रिलीज हुए आज (11 मार्च) एक साल पूरे हो गए। पिछले साल इस फिल्म ने बंपर कमाई करते हुए इतिहास रच दिया था। इस मौके पर फिल्म को लेकर विवेक ने कई सारी बातें बताई हैं। उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि इस फिल्म का ऐसा असर होगा। 
Vivek Agnihotri: द कश्मीर फाइल्स के एक साल पूरे, विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कही यह बात

10 of 11
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पठान की शानदार सफलता के बाद, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस साल की अगली फिल्म 'टाइगर 3' है। सलमान खान, कटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' साल 2023 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बन गई है। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म भाईजान को भारतीय जासूस टाइगर उर्फ अविनाश सिंह राठौर के रूप में एक बार फिर दर्शकों के सामने पेश करती है। फिल्म के एलान के बाद से ही फैंस इसकी एक झलक पाने के लिए बेकरार थे। ऐसे में जो प्रशंसक 'टाइगर 3' के लिए उत्सुक हैं उनके लिए हमारे पास कुछ ऐसा है, जो उन्हें घर बैठे किसी पार्टी जैसा एक्सपीरिएंस देगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर 'टाइगर 3' की कुछ लीक हुई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। 
Tiger 3: 'टाइगर 3' से सलमान की तस्वीरें लीक, भाईजान का धांसू अवतार देख बढ़ीं फैंस की धड़कनें
विज्ञापन

11 of 11
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। स्वरा ने कानूनी रूप से समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी रचा ली है। अब वह पूरी दुनिया के सामने उनसे एक बार फिर शादी करने को तैयार हैं। दोनों के शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और स्वरा सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने फैंस को अपनी शादी का पूरा अपडेट दे रही हैं।
Sawara Bhaskar: स्वरा-फहाद की शादी की तैयारियां शुरू, सलवार सूट में पति संग ढोल पर थिरकती नजर आईं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें