Shraddha Kapoor's brother Siddhanth Kapoor
- फोटो : Social media
पिता के अलावा श्रद्धा कपूर को उनके भाई सिद्धांत कपूर ने भी जन्मदिन की बधाई बेहद अलग अंदाज में दी। सिद्धांत ने श्रद्धा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की और उनके लिए खूबसूरत नोट लिखा। सिद्धांत ने लिखा, 'दुनिया की सबसे दयालु बहन, बेस्ट बेटी, बेस्ट फ्रेंड, बेस्ट भांजी, बेस्ट कजिन, बेस्ट आंटी और हर चीज में बेस्ट, एक रोल मॉडल, सबसे बड़े दिलवाली, सबसे प्यारी इंसान, सबके लिए करने वाली, हमेशा करुणा और दया रखने वाली। इस दुनिया में आने के लिए और ढेर सारा बरसाने के लिए शुक्रिया। मेरी आंखों का तारा आपको जन्मदिन की बधाई हो।आई लव यू।'