फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत के खिलाफ एकजुट हुए ट्रक चालक, अभिनेत्री ने कहा था- नपुसंक कर दो

Fri, 13 Dec 2019 04:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : social media
राखी सावंत के खिलाफ ट्रक चालकों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। ट्रक एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के थाने में राखी के खिलाफ ये शिकायत दर्ज करवाई है। बीते महीने तेलंगाना के हैदराबाद में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल था। इस दौरान राखी सवांत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर ट्रक चालकों को गाली दी और महिलाओं को खुद की सुरक्षा करने के लिए कहा। 
विज्ञापन

2 of 5
rakhi sawant - फोटो : social media
वीडियो में राखी सावंत ने सभी ट्रक चालकों को बलात्कारी बताया था। अब इस मामले में ट्रक एसोसिएशन ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। एसोसिएशन के कानूनी सलाहकार सुखवंत सिंह ने बताया है कि राखी सावंत अपने वीडियो में चालकों के परिवारों को भी बदनाम किया है। उनका कहा है कि इस मामले में राखी सावंत के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने बताया कि फिलहाल शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
rakhi sawant - फोटो : rakhi sawant
बीते महीने तेलंगाना के हैदराबाद में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल था। महिला डॉक्टर का शव शादनगर इलाके में मिला। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया जिनकी एनकाउंटर में मौत हो गई। आम जनता के अलावा फिल्म हस्तियों ने भी इस घटना पर काफी गुस्सा जाहिर किया था। यामी गौतम, स्वरा भास्कर समेत कई अभिनेत्रियों ने लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए। इस बीच राखी सावंत ने गुस्से में एक वीडियो पोस्ट किया और आरोपियों की सजा की मांग की थी।
 

4 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : social media
राखी ने वीडियो को साझा करते हुए कहा था, 'दोस्तों आज मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं। लड़की को मदद मांगने के बदले में उसका बलात्कार करके उसे मार दिया गया। देश की लड़कियों को मैं कहना चाहती हूं कि ये दरिंदे भरोसे के लायक नहीं होते।' राखी ने आगे कहा, 'इनको इंसानियत नजर नहीं आती। रात के अंधेरे में जाते हुए सावधानी बरते। आप अपनी इज्जत खुद बचाओ। आपकी इज्जत बचाने के लिए कोई नहीं आएगा। राखी आगे कहती है- मैं इस देश के कानून से कहना चाहती हूं कि आरोपियों को फांसी दी जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi sawant - फोटो : social media
राखी ने आगे कहा, 'फांसी नहीं दे सकते तो इन्हें तालिबान जैसी सजा होनी चाहिए। इन्हें नपुंसक बना देना चाहिए। ताकि इन्हें पता चलना चाहिए कि एक लड़की के साथ बलात्कार करना क्या होता है। इनको कड़ी से कड़ी सजा हो ताकि सभी की रूह कांप जाए। इन्हें पता होना चाहिए कि हिंदुस्तान का कानून कितना सख्त है।' राखी आगे अपील करते हुए कहती हैं कि, 'दुनिया की किसी भी लड़की के साथ रेप नहीं होना चाहिए। मैं मोदी जी से, हैदराबाद की पुलिस और कोर्ट कानून से गुहार लगाती हूं कि रेप के लिए कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। जब तक कानून नहीं बदलेगा तब तक ये रेप नहीं बंद होंगे। जाग जाओ मोदी सरकार। मैं इस लड़की के लिए न्याय मांगती हूं। हमारी आज आवाज नहीं उठी तो कुछ नहीं होगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें