Vinod Bachchan, Mika Singh,Swara Bhaskar
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मीका सिंह ने इस मौके पर कहा, 'आज लोग कंटेंट के चक्कर में फिल्मों में अच्छे संगीत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसकी वजह से फिल्में फ्लॉप हो रही है। मैंने पहले जितने भी बड़े स्टार की फिल्मों में गाने गाए, सभी फिल्में हिट हुई हैं।' यह पूछे जाने पर कि अगर 'लाल सिंह चढ्ढा' और 'शमशेरा' में उनका गाना होता तो क्या फिल्म हिट होती? मीका सिंह कहते है, 'मेरे हिसाब से तो ये फिल्में हिट ही हैं, अगर फिल्म में मेरा गाना होता तो फिल्म सुपरडुपर हिट होतीं।'