फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: केआरके ने किया अगले साल का सबसे हिट म्यूजिक एल्बम देने का वादा, यूजर ने कहा- 'ओवर कॉन्फिडेंस की दुकान'

Tue, 23 Aug 2022 04:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर और क्रिटिक केआरके उर्फ कमाल राशिद कुमार अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर बॉलीवुड फिल्मों और फिल्मीं सितारों पर निशाना साधते नजर आते हैं। बता दें कि केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर यहां अपनी राय देते नजर आते हैं। एक बार फिर केआरके अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। इसमें केआरके ने अपने भविष्य का प्लान बताया है।
विज्ञापन

2 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके सोशल मीडिया पर अक्सर दूसरों के बारे में राय देते नजर आते हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट ट्रेंड में भी खूब दिलचस्पी ली है। मगर, हालिया ट्वीट के जरिए उन्होंने खुद के बारे में राय रखी है। इतना ही नहीं केआरके ने फैंस से अगले साल का सबसे हिट म्यूजिक एल्बम पेश करने का वादा भी किया है। उनके इस ट्वीट ने नेटिजन्स का ध्यान आकर्षित किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके ने एक ट्वीट के जरिए लिखा है, 'इट्स डन। अब यह मेरी क्षमताओं पर निर्भर है। अगर मैं एक प्रतिभाशाली डायरेक्टर हूं तो मैं अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना सकूंगा और अगर मैं इडियट हूं तो दूसरे इडियट फिल्म मेकर्स की तरह फ्लॉप फिल्म बनाऊंगा। लेकिन, मैं साल 2023 का सबसे बड़ा हिट म्यूजिक एल्बम देने का वादा करता हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके के इस ट्वीट पर फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोग केआरके की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जल्दी करिए कमाल कुमार जी, अगर देर हो गई तो कहीं लोग अपनी नस ना काट लें। एक बार फिर- वाह वाह क्या एक्टिंग है।' एक अन्य  यूजर ने लिखा, 'ओवर कॉन्फिडेंस की दुकान।' एक यूजर ने कमेंट किया, 'हमें हमारे खान प्यारे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी फतह हो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें