फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra: क्या अब भी एडल्ट फिल्म का बिजनेस करते हो? सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा ने ट्रोल्स को दिया जवाब

Tue, 01 Nov 2022 06:12 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। जब से राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में आया है, तब से दोनों के रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चे होते हैं। दोनों के तलाक की अफवाहें भी खूब उड़ चुकी हैं। हाल ही में राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर आस्क राज सेशन चलाया। इस दौरान उन्होंने ट्रोल्स के सवालों का जवाब दिया। 
विज्ञापन

2 of 4
शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : social media
आस्क राज सेशन में राज कुंद्रा से उनकी शादी को लेकर एक यूजर ने सवाल किया- क्या आप और शिल्पा साथ हैं या ये सिर्फ एक दिखावा है। इसके जवाब में राज कुंद्रा ने कहा- 'ये सवाल मुझे पसंद आया। प्यार कोई एक्ट नहीं है और इसका दिखावा नहीं किया जा सकता'। आस्क राज सेशन में कुछ लोगों ने राजकुंद्रा से लगातार उनके मास्क पहनने को लेकर भी सवाल किया।

इसे भी पढ़ें- Puri Jagannadh: लाइगर फ्लॉप होने पर पुरी जगन्नाथ को मिली जान से मारने की धमकी, निर्देशक ने पत्र लिख बताई व्यथा
विज्ञापन

3 of 4
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान राज कुंद्रा ने कहा कि वह मीडिया के लिए मास्क पहनते हैं न कि फैंस के लिए। राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले को भी लोगों ने जमकर घसीटा। ट्रोलर ने लिखा- सर, क्या आप अब भी पोर्न मूवीज का बिजनेस करते हो? इसके जवाब में राज कुंद्रा ने कहा- कभी नहीं किया, कभी नहीं करूंगा। इस दौरान एक यूजर ने शमिता की शादी को लेकर भी सवाल पूछा।
विज्ञापन

4 of 4
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में जेल भी जा चुके हैं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने खूब मंदिरों के चक्कर काटे थे और अपने पति के लिए ढाल बनकर खड़ी हो गई थीं। जब राज कुंद्रा जेल से बाहर आए तो उन्होंने मीडिया से दूरी बनानी शुरू कर दी थी, लेकिन अब वह धीरे-धीरे लोगों के सामने आने लगे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें