बीते दिनों रिलीज हुए साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की पैन इंडिया फिल्म लाइगर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक लाइगर के खराब प्रदर्शन के बाद से ही फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ मुश्किल में हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद कई वितरक निर्देशक से नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो उन्हें जान से मारने तक की धमकी मिलने लगी है। इसी बीच अब परेशान चल रहे पुरी जगन्नाथ ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा व्यक्त की है।