फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ओ रोमियो’ के बाद अब इन फिल्मों में नजर आएंगी तृप्ति डिमरी, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 25 Feb 2026 11:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Triptii Dimri Upcoming Movies: तृप्ति डिमरी इन दिनों फिल्म 'ओ रोमियो' में नजर आ रही हैं। 'ओ रोमियो' के बाद तृप्ति कई फिल्मों में नजर आएंगी। देखें पूरी लिस्ट।
विज्ञापन
1 of 6
तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। आने वाले दिनों में तृप्ति एक से बढ़कर एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली हैं। आइए उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म स्पिरिट - फोटो : Instagram @prabhas
फिल्म स्पिरिट
फिल्म 'स्पिरिट' इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है। यह एक पैन इंडियन थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज होगी। यह एक तेलुगु भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन 'एनिमल' फेम संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म मां बहन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म मां बहन
फिल्म 'मां-बहन' सीधे ओटोटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह एक अपकमिंग मूवी है, जो एक मां और बेटियों की कहानी हैं। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है। इसका डायरेक्शन सुरेश त्रिवेणी किया है। इसकी रिलीज डेट आनी बाकी है।

4 of 6
फिल्म एनिमल पार्क - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म एनिमल पार्क
'एनिमल पार्क' फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा करेंगे। रणबीर कपूर स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' का सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी भी अहम किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म के पहले पार्ट में भी तृप्ति ने शानदार काम किया था। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

5 of 6
परवीन बाबी बायोपिक  - फोटो : सोशल मीडिया
परवीन बाबी बायोपिक 
परवीन बाबी पर एक बायोपिक बन सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो 70s की मशहूर अदाकारा परवीन बाबी की जिंदगी पर आधारित होगी। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड रोल में होंगी। इसका डायरेक्शन सोनाली बोस करेंगे। यह फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म  विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 2
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो पार्ट 2' साल 2024 में आई कॉमेडी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का सीक्वल है। इस फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी लीड में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें